हमीरपुर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में 6 को बंद रहेगी बिजली

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 05 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 6 अक्तूबर को लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की आवश्यक मरम्मत के चलते उपायुक्त कार्यालय परिसर, मृदुल चौक, गांधी चौक, लोअर बाजार, वार्ड नंबर-3, 6 और 8, कृष्णा गली, बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
इसके अलावा डायग्नोस्टिक सेंटर, आयुर्वेदिक अस्पताल और साथ लगते क्षेत्रों मंे सुबह 9 से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि 6 अक्तूबर को मौसम खराब होने की स्थिति में मरम्मत कार्य 13 अक्तूबर को किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र प्रहरी योजना बंद करने को लेकर विपक्ष ने सदन के भीतर नारेबाजी की और बजट सेशन से वॉकआउट

शिमला : लोकतंत्र प्रहरी योजना बंद करने को लेकर संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने पहले सदन के भीतर नारेबाजी की और बाद में विधानसभा के बजट सेशन से वॉकआउट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्रः टोकरी में गोबर लेकर पहुंचा विपक्ष, स्टोन क्रशर को लेकर टकराव, किया वॉकआउट

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जहां विपक्षी विधायक गारंटियों को चोला पहने विधानसभा पहुंचे थे वहीं आज दूसरे दिन वे गोबर लेकर पहुंच गए। हाथों में गोबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा से कोलका रूट को बढ़ाया गया जटकरी तक : जटकरी के लिए परिवहन निगम की बस सेवा शुरू- नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा ,9 जनवरी :   चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया है कि जटकरी गांव के लोगों की मांग को पूर्ण करते हुए चंबा से कोलका रूट पर जाने वाली परिवहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग व गवाही देवी मोड पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को किया जागरूक

ठियोग व गवाही देवी मोड पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को किया जागरूक शिमला, 07 मार्च : सूचना एवं जन सम्र्पक विभाग के अंतर्गत स्वर साधना कला मंच के...
Translate »
error: Content is protected !!