हमीरपुरवासियों के लिए खुशखबरी, बड़े स्तर पर किया जाएगा आयोजन : हमीर उत्सव का फिर से करेंगे आगाज : सुनील शर्मा बिट्टू

by
एएम नाथ। हमीरपुर 25 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हमीरपुर में कई वर्षों से बंद किए गए हमीर उत्सव के आयोजन को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से दोबारा शुरू किया जाएगा और यह आयोजन बहुत बड़े स्तर पर किया जाएगा। सुनील शर्मा बिट्टू ने वीरवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और हमीरपुर के अन्य गणमान्य नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भेंट के बाद यह जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के समक्ष हमीर उत्सव को दोबारा शुरू करने की मांग रखी।
इस मांग पर स्वयं भी पूर्ण सहमति जताते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि जिला हमीरपुर विकास के सभी मानकों और राजनीतिक दृष्टि से अग्रणी जिलों में शुमार है तथा इसकी अपनी एक अलग सांस्कृतिक पहचान भी है। इसलिए, यहां हमीर उत्सव के आयोजन की परंपरा को पुनर्जीवित करने की मांग के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा और उनके आशीर्वाद से हमीरपुर में एक भव्य उत्सव मनाने की शुरुआत की जाएगी।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि शीघ्र ही इस उत्सव की रूपरेखा तैयार की जाएगी और इसमें स्थानीय सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने गृह जिला के लिए बड़े-बड़े विकासात्मक प्रोजेक्ट मंजूर कर रहे हैं और इनके लिए करोड़ों रुपये का बजट भी दे रहे हैं। जिला की लोक संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए भी मुख्यमंत्री सदैव कृतसंकल्प हैं। लिहाजा, हमीर उत्सव के भव्य आयोजन के लिए भी वह अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती, कामगार कल्याण कांग्रेस के राजीव राणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, राजेश आनंद, राजेश चौधरी, मनोज शर्मा, सुनील ठाकुर, निशांत शर्मा, पवन छिंदी, राजीव राजू, कुलदीप शर्मा, अनिल श्याम, रजनीश गांधी, व्यापार मंडल डिडवीं टिक्कर के प्रधान सुनील रणौत और अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के दिए निर्देश एएम नाथ। बिलासपुर, 05 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज बचत भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए जाएंगे एक लाख पौधे – स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहयोग परम आवश्यक : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय चंबा के हरदासपुरा पार्क में एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल विशेष रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर बुलाकर बनाती थी संबंध – रिकॉर्ड करती थी वीडियो.फिर शुरू होता था असली कांड, हिमानी मर्डर केस में भयंकर खुलासा

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ से सचिन (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को सम्मानित करवाने हेतु खन्ना मिले गुलाब चंद कटारिया से : पूर्व सांसद खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर अंग दानवीरों को सम्मानित करने की राज्यपाल से की अपील

होशियारपुर 14 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर पंजाब से सम्बंधित मरणोपरांत शरीर के...
Translate »
error: Content is protected !!