हमें दो 93,000 हथियार, फिर देखो क्या करते हैं पाकिस्तान का’- बलोच नेता का भारत से सीधा और चौंकाने वाला बयान वायरल

by
सोशल मीडिया पर एक 30 मिनट का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बेलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) के कमांडर-इन-चीफ अल्लाह नजर बलोचने भारत और वैश्विक समुदाय से बलूचिस्तान के समर्थन की गुहार लगाई है।
वीडियो में उन्होंने पाकिस्तान को बार-बार ‘फासीवादी राज्य’ कहा और भारत से 1971 में पाकिस्तान द्वारा समर्पित किए गए 93,000 हथियारों की मांग की.
नजर ने कहा, ‘भारत हमें केवल वे 93,000 हथियार दे दे जो 1971 में पाकिस्तानी सेना ने बांग्लादेश में समर्पित किए थे, फिर देखिए हम पाकिस्तान के फासीवादी शासन के साथ क्या करते हैं.’
पाकिस्तान को बताया अपराधी राज्य
अल्लाह नजर ने पाकिस्तान की सत्ता संरचना पर सीधा हमला किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ‘अपराधी और फासीवादी’ राष्ट्र है, जिसका संचालन पंजाब के प्रभाव में होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह राज्य बलपूर्वक बेलोच लोगों को दबा रहा है, उन्हें गायब कर रहा है और उनकी हत्या कर रहा है।
बलोचों की आजादी की लड़ाई
नजर ने बताया कि बलोच लोग अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान की सेना और नेताओं को ‘कठपुतलियां’ बताया जो औपनिवेशिक मानसिकता से बलोचों को दबा रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने अपने ही नेताओं जैसे लियाकत अली खान और बेनजीर भुट्टो की हत्या कर दी.
मास ग्रेव और मानवाधिकार उल्लंघन
नजर ने खुलासा किया कि सैकड़ों बेलोचों को गायब कर दिया गया है, उनकी हत्या कर सामूहिक कब्रों में दफनाया गया है. उन्होंने मुलतान के अस्पतालों में हाल ही में लाए गए शवों का भी हवाला दिया।
‘हम मानवता के पक्षधर हैं’
उन्होंने कहा, ‘हम मानवता के मित्र हैं, हमें स्वतंत्रता से प्रेम है.’ नजर ने यह भी स्पष्ट किया कि BLF निर्दोष नागरिकों को निशाना नहीं बनाता, बल्कि यह संघर्ष पाकिस्तान के राज्य तंत्र के खिलाफ है, न कि पंजाब या आम जनता के।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

समाचार , हिमाचल प्रदेश

चम्बा में 82.14 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के मुख्यमंत्री सुक्खू ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

चम्बा : मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू ने आज चम्बा दौरे के दौरान ज़िला चम्बा के लिए 82.14 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने 4.55 करोड़ रुपये की लागत...
article-image
पंजाब

सरकार की अनदेखी के विरोध में खेती व बागबानी टैक्नोक्रेटस द्वारा दो दिवसीय कलम छोड़ हडक़ताल

गढ़शंकर  : खेतीबाड़ी व बागबानी अधिकारियों की संयुक्त जत्थेबंदी एग्रीकल्चर टैक्नोक्रेटस एक्शन कमेटी (ऐगटैक) द्वारा विभागी हकी, जायज व किसान हितैषी मांगों संबंधी समय समय पर अवगत करवाने के बावजूद भी सरकार द्वारा इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुडुआं दी धार की महिलाओं ने शुरू किया अपना उद्यम

एएम नाथ : हमीरपुर 28 अगस्त। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मट्टनसिद्ध, हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें अपने उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित...
article-image
पंजाब , हरियाणा

मनीष तिवारी ने श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका : वर्ष 2026 के लिए शांति और समृद्धि की अरदास की

चंडीगढ़ से सांसद ने विश्व शांति और विकास की कामना की, चुनौतियों के सामने पंजाब की मजबूती से उभरा अमृतसर, 2 जनवरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने आज यहां...
Translate »
error: Content is protected !!