हमेशा ऊंचे सपने देखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें महिलाएं: अपराजिता चंदेल

by
महिला एवं बाल विकास विभाग ने गाहली पंचायत मंे आयोजित किया महिला दिवस
नादौन 13 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को ग्राम पंचायत गाहली में उपमंडल स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका शुभारंभ एसडीएम अपराजिता चंदेल ने किया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए एसडीएम ने कहा कि महिलाओं को सबसे पहले अपने सेहत का ख्याल रखना चाहिए। यदि वे स्वयं स्वस्थ रहेंगी, तभी वे एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका अदा कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अपनी सुरक्षा के बारे में जागरुक किया तथा कहा कि वे हमेशा ऊंचे सपने देखें तथा उन्हें साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने भी महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न नियमों-अधिनियमों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे समाज को जागरुक करने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने लिंगानुपात में सुधार के बारे में भी महिलाओं को जागरुक किया।
इससे पहले, बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों तथा सभी महिलाओं का स्वागत किया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरुक किया तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पंचायत निरीक्षक पम्मी ठाकुर ने भी महिला दिवस पर अपने विचार रखे तथा महिलाओं को जागरुक किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए मटका फोड़, कुर्सी दौड़ और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया गया तथा विजयी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने वाली महिलाओं को भी पुरस्कार वितरित किये गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट के लिए जिला ऊना में तिथियां निर्धारित : हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 4 जुलाई तथा 19 जुलाई को गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट

ऊना, 3 जुलाई – जिला ऊना में गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि हरोली विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले : विदेश मंत्री जयशंकर

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा को बताया कि भारत में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले पंजाब में सामने आए हैं।संसद में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभागों को विकास योजनाओं में डीआरआर पहलों को शामिल करने को कहा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) ने संबंधित विभागों और संगठनों को अपनी विकास योजनाओं और परियोजनाओं में विभिन्न आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) पहलों को एकीकृत करने के निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय कला उत्सव-2021 का ऑनलाइन आयोजन

ऊना – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा राष्ट्रीय कला उत्सव 2021 का वैश्विक महामारी के चलते हुए ऑनलाइन आयोजन 11 से 22 जनवरी, 2021 तक करवाया जा रहा है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!