हर घर जल की सुविधा के अंतर्गत जिले के 2,24,398 घरों को दिए जा चुके हैं पानी के कनेक्शन: डिप्टी कमिश्नर  

by

आत्म निर्भर बन जिले के अन्य गांवों के प्रेरणा ोत बना गांव खानपुर थियाड़ा
पिछले दस वर्षों से वाटर सप्लाई स्कीम का सुचारु संचालन कर रोल माडल गांव के तौर पर उभरा हैं यह गांव
वर्ष 2014 में मुख्य मंत्री की ओर से भी गांव को 50 हजार रुपए का दिया गया था पुरुस्कार
दस वर्षों से कभी भी गांव का पानी का बिल नहीं रहा पैंडिंग बल्कि ग्राम पंचायत वाटर सैनीटेशन कमेटी के पास रख-रखाव के लिए 45 हजार रुपए अतिरिक्त जमा
होशियारपुर, 02 फरवरी:
जिले के गांव खानपुर थियाड़ा के लोगों को किसी समय पीने का साफ पानी मुहैया नहीं होता था लेकिन आज यह गांव अपनी वाटर सप्लाई की सुचारु योजना के चलते आत्म निर्भर बन अन्य गांव के लिए रोल माडल के तौर पर उभरा है, जिसका श्रेय गांव के सूझवान नागरिकों व जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग को जाता है। जालंधर रोड स्थित होशियारपुर ब्लाक-2 के अंतर्गत आते इस गांव के लोग वाटर सप्लाई स्कीम शुरु होने से पहले जमीन के नीचे का पानी के लिए मजबूर थे, जिस कारण गांव के लोग अक्सर पीलिया व अन्य बीमारियों से ग्रस्त रहते थे लेकिन वर्ष 2010 में जल सप्लाई स्कीम शुरु होने से जहां गांवों के लोगों को 24 घंटे साफ पानी मुहैया होना शुरु हुआ वहीं स्वस्थ रहने के कारण उनके जीवन स्तर में भी काफी सुधार देखने को मिला।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि विश्व बैंक के अंतर्गत जल सप्लाई स्कीम बनाने के लिए इस गांव को चुना गया था व नियम के मुताबिक गांव की ओर से 97 हजार रुपए लाभार्थी हिस्सा भी जमा करवाया गया, जिसके बाद जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग की ओर से 28.29 लाख रुपए के साथ वर्ष 2010 में स्कीम बनाकर तैयार की गई और तब से लेकर अब तक गांव की ग्राम पंचायत वाटर सैनीटेशन कमेटी(जी.पी.डबल्यू.एस.सी) इस पूरी स्कीम की देखभाल कर रही है अन्य गांव के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बनी हुई है।
अपनीत रियात ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर को पाइप्ड वाटर सप्लाई के माध्यम से हर घर जल की सुविधा 31 मार्च 2022 तक देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 2,24,398 ग्रामीण घरों को पानी के कनेक्शन दिए जा चुके हैं व बाकी 57,669 घरों को विभिन्न जल सप्लाई स्कीमों के माध्यम से मार्च 2022 तक कवर कर लिया जाएगा।
एस.ई वाटर सप्लाई व सैनीटेशन सर्कल होशियारपुर राजेश कुमार दूबे ने बताया कि ग्राम पंचायत वाटर सैनीटेशन कमेटी की ओर से बहुत सुचारु ढंग से इस स्कीम को चलाने के कारण मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से फरवरी 2014 में गांव को 50 हजार रुपए से पुरुस्कृत भी किया गया था और पिछले दिनों मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से हर घर पानी-हर घर सफाई योजना की शुरुआत के दौरान गांव के सरपंच व जी.पी.डबल्यू.एस.सी के चेयरमैन बलराज सिंह को विशेष तौर पर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।
जी.पी.डबल्यू.एस.सी के चेयरमैन बलराज सिंह ने बताया कि गांव की कुल जनसंख्या 1022 है व गांव के 218 घरों में पीने वाला साफ पानी सुबह से शाम तक लोगों की जरुरत अनुसार उन्हें मुहैया करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में जल सप्लाई स्कीम को चलाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता था लेकिन जल सप्लाई कमेटी की ओर से समय-समय पर गांव वासियों के साथ बैठक कर पीने वाले साफ पानी की महत्ता के बारे में लोगों को समझाया गया व गांव में पानी के कनेक्शन देने के लिए जिला सैनीटेशन सैल के स्टाफ की ओर से गांव की कमेटी के साथ समय-समय पर आई.ई.सी गतिविधियां भी की गई व कनेक्शन व लेखा-जोखा संबंधी जरुरी प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में गांव का पानी का बिल पैंडिंग नहीं है बल्कि गांव की जल सप्लाई कमेटी के रख-रखाव के खाते में 42 हजार रुपए अतिरिक्त जमा है।
गांव के निवासी सनी थियाड़ा ने बताया कि गांव में जल सप्लाई स्कीम बनने के बाद गांव की नुहार बदल गई व लोगों में शहर व गांव का फर्क भी मिट गया। सर्बजीत कौर ने बताया कि गांव में जहां जल सप्लाई स्कीम बनाई गई है वहां गांव वासियों के लिए एक सुंदर पार्क बनाया गया है जहां पर बैंच, स्ट्रीट लाइटें, फव्वारे, फूल पौधे आदि लगाए गए और गांव वासी सुबह-शाम अपना समय यहां व्यतीत करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निजी अस्पतालों को को वैक्सीन बेचने की जिम्मेदारी लेते हुए सेहत मंत्री इस्तीफा दे- शूका

गढ़शंकर – नगर परिषद गढ़शंकर के पूर्व प्रधान व अकाली दल नेता राजिंदर सिंह शूका ने पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से इस्तीफे की मांग की है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य...
article-image
पंजाब

41वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में विधायक सुखविंदर सिंह कोटली हुए उपस्थित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पिछले दिनों एनजीओ पंजाब ने गरीबों के लिए दसवांथ को खालसा पंथ को समर्पित किया, जिसमें अध्यक्ष जत्थेदार मनोहर सिंह और सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और विदेशों में अथक परिश्रम करने...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री आशु की अग्रिम जमानत याचिका खारिज : DSP ने कोर्ट में कहा कि अभी केस में आशु को अब तक नामजद नहीं किया : वकीलों ने कहा- गिरफ्तारी से पहले नोटिस दें

लुधियाना :  लुधियाना में 2,400 करोड़ रुपए के कथित भूमि घोटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को बड़ा झटका लगा है। अतिरिक्त सत्र न्यायधीश गुरप्रीत कौर की काेर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत...
Translate »
error: Content is protected !!