हर घर पानी, हर घर सफाई: खुले में शौच मुक्त हुआ गांव अलीपुर

by

2.85 लाख रुपए की लागत से 19 घरों में बने नए शौचालय
प्रवासी मजदूरों व फेरी वालों के लिए जल्द बनेगा सांझा शौचालय
होशियारपुर, 3 फरवरी:
हर घर पानी, हर घर सफाई अभियान के अंतर्गत सब-डिविजन गढ़शंकर के गांव अलीपुर के सभी घरों में शौचालय लग जाने से यह गांव 100 प्रतिशत खुले में शौच मुक्त हो गया है। गांव में रहते 19 घरों में 2.85 लाख रुपए की लागत से शौचालय की सुविधा यकीनी बन जाने से अब गांव को कोई भी व्यक्ति खुले में शौच नहीं जाता।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने लोगों को हर घर पानी, हर घर सफाई मिशन में बढ़ चढ़ कर शमूलियत करने का आह्वान करते हुए कहा कि मिशन के अंतर्गत जिले के हर गांव के हर घर में पानी व सफाई के जरुरी प्रबंध यकीनी बनाने है। उन्होंने बताया कि गांव अलीपुर में 135 घर है, जिनमें 19 घरों में शौचालय नहीं थे व वाटर सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के जिला सैनीटेशन सैल की ओर से गांव वासियों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों से परिचित व जागरुक करवाया। उसके बाद गांव में शौचालय से वंचित घरों में भी यह सुविधा मुहैया करवा कर गांव को खुले में शौच से मुक्त करवाया गया। उन्होंने बताया कि गांव वासियों को बाहर से आने वाले मजदूरों व फेरी वालों की सुविधा के लिए सांझा शौचालय बनाने की मांग की गई थी, जिसको विभाग की ओर से जल्द ही पूरा करते हुए सांझा शौचालय बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के अंतर्गत 325 गांवों में 1074 शौचालय का काम युद्ध स्तर पर जारी है जो कि जल्द ही मुकम्मल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हर घर पानी, हर घर सफाई के पहले पढ़ाव में शौचालय बनाने के लिए लाभार्थियों को 15 हजार रुपए वित्तिय सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि जिला होशियारपुर में 47383 शौचालय वैलीडेट किए गए हैं, जिनमें से 43922(93 प्रतिशत) बन चुके हैं व बाकी बचे 3461 का कार्य भी जल्द मुकम्मल हो जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्धनग्न अवस्था में महिला ने बयां किया दर्द – मेरे 5 बच्चे हैं, नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियों में ले गया, दारू पी और मेरा रेप किया

गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर देखा गया। इस महिला ने रोते हुए बताया कि वह बार-बार कहती रही कि...
article-image
पंजाब

समाजसेवी दर्शन सिंह मट्टू को गंगा यमुनी-हारमोनियस अवार्ड से नवाजा जाएगा

गढ़शंकर, 10 अप्रैल  :  समाजसेवी दर्शन सिंह मट्टू जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी लोगों की भलाई के लिए लगा दी और लोगों के दुख-दर्द में हमेशा सबसे आगे खड़े होते हैं, उन्हें 1 मई को...
article-image
पंजाब

नशीले पदार्थो का धंधा नहीं छोड़ते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए कि उनकी दोबारा जमानत ना हो : सरपंच जतिंद्र ज्योति

गढ़शंकर: सत्तर वर्ष बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तो गढ़शंकर से दोबारा विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी चुने गए है। अव सभी नशे के धंधा करने वाले इसे बंद...
article-image
पंजाब

SMO डॉक्टर भारती धवन सस्पेंड….काम में लापरवाही का आरोप

अमृतसर : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर चंडीगढ़ में हुई उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करना सिविल अस्पताल अमृतसर की वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी (एसएमओ) डॉ. भारती धवन को भारी पड़ गया।...
Translate »
error: Content is protected !!