हर साल 1,800 कॉन्स्टेबल और 300 उप निरीक्षकों की भर्ती. कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का जोर

by
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार के साथ ही कानून-व्यवस्था पर भी लगातार फोकस कर रही है. राज्य सरकार का कहना है कि साल 2022 में जब भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है, तब यहां कानून-व्यवस्था एक अहम मुद्दा थी लेकिन अब काफी बदलाव आ चुका है।
पंजाब पुलिस को मजबूत बनाने के लिए हर साल 1,800 कॉन्स्टेबल और 300 उप निरीक्षकों की भर्ती करने का निर्णय लिया गया है। मान सरकार का कहना है कि राज्य में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है. जानकारी के मुताबिक जल्द ही पंजाब पुलिस में 10,000 और पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी. इसके लिए बकायदा अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है।
पंजाब पुलिस को मॉडर्न बनाने के लिए 45 करोड़ जारी
भगवंत मान सरकार में पंजाब पुलिस को पहले से बहुत आधुनिक बनाया जा रहा है. लोगों को पहले के मुकाबले जल्दी पुलिस सहायता मिल रही है. सरकार ने बताया कि इस काम के लिए 45 करोड़ रुपये दिए गए हैं. पंजाब सशक्त पुलिस बल के साथ सुशासन का बेहतरीन मॉडल पेश कर रहा है।
पंजाब सरकार का कहना है कि आम आदमी पार्टी की बेहतरीन नीतियों की बदौलत राज्य में वे सारे काम हुए हैं जो बीते कई साल में नहीं हुए थे. पंजाब की कानून व्यवस्था में जबरदस्त सुधार आया है. पंजाब पुलिस का बदला हुआ स्वरूप प्रदेश की उन्नति के लिए अच्छे संकेत दे रहा है. इससे लोगों को सहूलियत मिल रही है।
पंजाब में इंफ्रास्ट्रक्चर को भी किया जा रहा है मजबूत
पंजाब सरकार का कहना है कि राज्य की पुलिस लगातार ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हर तरह की समस्याओं का हल कर रही है. लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है. पंजाब पुलिस बल को मजबूत बनाने के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने काले दुपट्टे ओढ़कर सरकार के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन : पांच महीने से ठंडे पड़े वर्कर्स और हेल्पर्स के चूल्हे : केंद्र सरकार के एफआरएस जैसे काले फरमानों का यूनियन करेगी कड़ा विरोध : लखविंदर कौर

नवांशहर । आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू द्वारा *ऑल इंडिया फेडरेशन* के आह्वान पर जिला अध्यक्ष बलजीत कौर मल्लपुरी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने काले दुपट्टे ओढ़कर सरकार के खिलाफ जमकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO में टेस्ट देना जरूरी नहीं होगा

नई दिल्ली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसमें एक नियम ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से जुड़ा है। दरअसल, 1 जून से अब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रस्तावित आनंदपुर साहिब को गढ़शंकर को मिलाने के खिलाफ गढ़शंकर व होशियारपुर के वकीलों ने कोर्ट काम्प्लेक्स से लेकर शहर में रोष मार्च करते हुए डिप्टी स्पीकर की रिहायश के समक्ष पहुँच कर किया जोरदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 14 नवंबर :  उपमंडल गढ़शंकर को प्रस्तावित श्री आनंदपुर साहिब जिले में मिलाने के खिलाफ आज गढ़शंकर की सड़कों पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर और बार एसोसिएशन होशियारपुर के वकीलों व कई राजनितिक पार्टियों...
Translate »
error: Content is protected !!