हर स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने किए हैं व्यापक प्रबंध, इसलिए सयंम बरतें व सहयोग देः संदीप सैनी

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : भारत-पाक के बीच चल रहे युद्ध के हालातों के बीच हमारी सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है और इस विकट परिस्थिति में देश का हर नागरिक सरकार और सेना के साथ खड़ा है। इसलिए इस स्थित में जो लोग धर्म एवं जाति को आगे रखकर सोशल मीडिया की आड़ लेकर नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं उनसे बचने के लिए भी हमें पूरी एहतियात बरतने की जरुरत है। क्योंकि, जो दुश्मन हमसे सीधी लड़ाई नहीं जीत सकता वह सोशल मिडिया के माध्यम से समाज में नफरत का बीज बोकर हालात खराब कर सकता है। इसलिए इस समय हमें इन बातों को भूलकर आपसी एकता एवं भाईचारे का परिचय देते हुए देशहित में आगे आना चाहिए। यह बात बैंकफिको पंजाब के चेयरमैन संदीप सैनी ने देशवासियों खासकर पंजाब वासियों से आह्वान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से तैयार है और जनता की जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा युद्ध के हालातों में राशन, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, दवाओं एवं अन्य जरुरी सुविधाओं संबंधी सभी प्रबंध मुकम्मल किए हुए हैं। इसलिए जनता को किसी भी तरह से घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में कई लोग अफवाहें फैलाकर भी माहौल को खराब करने की ताक में रहते हैं, इसके लिए हमें सजग रहते हुए सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी हियादतों का पालन करना चाहिए और बिना किसी अधिकृत सोर्स से प्राप्त खबर एवं चर्चा पर विश्वास नहीं करना चाहिए। श्री सैनी ने भारतीय सेना का मनोबल बढ़ते हुए कहा कि देश का एक-एक नागरिक अपने सैनिकों के साथ खड़ा है व देश के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओवरलोडेड टिपर, ट्रॉली, पराली ढोने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों को बंद करवाने व बीत इलाके की मांगों को लेकर बीत इलाके के शिष्ट मंडल ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर।  बीत इलाके के निवासियों की मांगों ज्ञापन व समस्यायों को लेकर आज बीत इलाके के निवासियों के एक शिष्ट मंडल ने एक मांग पत्र एसडीएम गढ़शंकर की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार कुलविंदर...
article-image
पंजाब

गैर-कानूनी खुदाई और ट्रांसपोर्ट कर रहे  मिट्टी से लदे 5  ट्रैक्टर-ट्रालियां और हाइड्रोलिक बकट से लेस एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया : माइनिंग विभाग ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिया लिखा

गढ़शंकर । माइनिंग विभाग ने सब-डिवीजन गढ़शंकर के कस्बा  कोट फतूही व अजनोहा पुलिस चौकी के तहत गैर-कानूनी खुदाई और ट्रांसपोर्ट कर रहे मिट्टी से लदे पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां और हाइड्रोलिक बकट से लेस एक...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक स्तरीय कंप्यूटर टाइपिंग मुकाबले आयोजित

गढ़शंकर 23 अगस्त: शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार ब्लॉक करियर गाइडेंस काउंसलर मनजीत सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय कंप्यूटर टाइपिंग मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में आयोजित किए गए। इन मुकाबलों में...
Translate »
error: Content is protected !!