हरमीत सिंह औलख ने संभाला चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर का पद

by

होशियारपुर: हरमीत सिंह औलख ने आज कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की मौजूदगी में चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर का पद्भार संभाल लिया। नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय में रखे समागम के दौरान नवनियुक्त चेयरमैन श्री हरमीत सिंह औलख ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर सुधार ट्रस्ट के इलाके में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाना व ट्रस्ट को आर्थिक तौर पर मजबूत करना है।
नवनियुक्त चेयरमैन हरमीत सिंह औलख ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए जन हित में कार्य करेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जिंपा ने श्री हरमीत औलक को मिली इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने एक युवा कंधों पर नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर की जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें उम्मीद है श्री औलख बाखूबी इस जिम्मेदारी को निभाएंगे।
इस मौके पर जिला प्रधान कर्मजोत कौर, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल इंद्रपाल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर सुधार ट्रस्ट सुरिंदर कुमारी, संदीप सैनी, जसपाल सिंह चेची, सतवंत सिंह सियान, अजय वर्मा, नरेश बैंस व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा साहेब अंबेडकर के 133वें जन्म दिवस को समर्पित गढ़शंकर में समागम 21 को 

गढ़शंकर, 11 अप्रैल: बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 133वां जन्म दिवस क्रांतिकारी तथा मिशनरी विचारों से 21अप्रैल दिन रविवार को बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में मनाया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते डॉ....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया। इसके बाद बैठक में वरिष्ठ...
article-image
पंजाब

गोल्‍डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्‍ला करने वाला गाजियाबाद में पकड़ा गया… खुद को मुस्लिम शेर कहा था

गाजियाबाद : अमृतसर के गोल्‍डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्‍ला करने वाले शख्‍स को गाजियाबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान सुभान रंगरेज के रूप में हुई है। उसे अंकुर...
Translate »
error: Content is protected !!