शादी वाले घर से फोन चोरी : आरोपी काबू

by

नवांशहर। थाना सिटी बंगा पुलिस ने शादी वाले घर से फोन चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव मसंदा पट्‌टा निवासी दीपक सल्लण ने बताया कि 14 नवंबर को उनके चाचा की लड़की की शादी थी। इस संबंध में 13 नवंबर रात को उनके घर में रिश्तेदार व परिवारिक मैंबरों का जागो का प्रोग्राम चल रहा था। उनकी पत्नी ने अपना ओपो का फोन अपने घर के अंदर रात को चार्ज लगाया था। उन्होंने अगले दिन 14 नवंबर को देखा कि उनका फोन घर में नहीं था। जिस पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उन्हें पता चला कि एक नौजवान जो उनकी रिश्तेदारी में नहीं था, घर के अंदर दाखिल हुआ। इस संबंध में उन्होंने पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि उक्त व्यक्ति बहराम निवासी हरविंदर कुमार था। उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी पत्नी का फोन हरविंदर कुमार ने ही चोरी किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी से पूछताछ कर उक्त फोन को बरामद कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 380, 457 व 411 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएसपी गढ़शंकर ने ट्रक ड्राइवरों को नशों की बुराइयों प्रति किया जागरूक

गढ़शंकर, 5 सितम्बर : डीजीपी पंजाब गौरव यादव एवं सरताज सिंह चाहल एसएसपी होशियारपुर के निर्देशानुसार दलजीत सिंह खख डीएसपी गढ़शंकर द्वारा गढ़शंकर की ट्रक युनियन में बैठक कर ट्रक ड्राइवरों को नशों की...
article-image
पंजाब

Dr. Bhupender Vastushastri’s name

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 30 : Internationally renowned architect and author Dr. Bhupender Vastushastri’s name has been included in the London Book of World Records. You have been promoting Vedic Vastu through your services in the...
पंजाब

चालक द्वारा टेंपू पलटा देने से दो मजदूरों की मौत, मजदूरों का आरोप चालक ने साथियों संग मिलकर मारपीट की ओर अढ़ाई लाख रुपये व महिलाओं से गहने छीन लिए

माहिलपुर – टेंपू किराए पर कर माहिलपुर से अलीगढ़ उत्तरप्रदेश जा रहे मजदूरों से टेंपू चालक व उसके साथियों ने मारपीट कर व उनसे अढाई लाख रुपये लूट और महिलाओं द्वारा पहने गहने तक...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव : हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर : हिंदुओं को रिझाने में आप सबसे आगे

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दल हिंदू वोट बैंक को रिझाने के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी  इस मामले में अन्य दलों से दो कदम...
Translate »
error: Content is protected !!