चिंतापूर्णी के लिए बस सेवा शुरू : किराया 165 रुपए जबकि महिलाओं के लगेंगे 60

by

नवांशहर :पंजाब सरकार की ओर से नवांशहर के लोगों की पिछले लंबे समय की मांग को पूरा करते हुए नवांशहर सीधे माता चिंतपुर्णी के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। ये बस सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर नवांशहर डिपो से चलेगी, जो गढ़शंकर से होते हुए सुबह करीब सवा 10 बजे चिंतपुर्णी पहुंचेगी। इस बस में नवांशहर से चिंतपुर्णी के लिए 165 रुपए किराया लगेगा, जबकि महिलाओं का पंजाब में फ्री सफर होने के चलते उनका हिमाचल बार्डर (टप्पा बैरियर) से चिंतपुर्णी के लिए 60 रुपए कराया लगेगा। पंजाब रोडवेज के जीएम जसबीर सिंह कोटला ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से काफी समय पहले से ही उन्हें माता चिंतपुर्णी के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन नवांशहर डिपो में ड्राइ‌वरों व कंडक्टरों की कमी होने के चलते ये बस नहीं चलाई जा सकी। इसके बाद हलका इंचार्ज ललित मोहन बल्लू द्वारा परिवहन मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर से बातकर फिलहाल के लिए होशियारपुर डिपो की बस नवांशहर से चलावाई है लेकिन जब सरकार की ओर से ड्राइवरों व कंडक्टरों की पोस्टों को पूरा कर दिया जाए तब नवांशहर डिपो की ही बस चिंतपुर्णी के लिए चला दी जाएगी। बता दें कि पंजाब सरकार की ओर से पहले भी दिल्ली के लिए होशियारपुर डिपो की बस चलाई गई थी, जो वाया नवांशहर-बलाचौर होते हुए गुजरेगी।

दिल्ली के लिए जाने वाली बस में आ रहे 5 से 10 यात्री :
पंजाब रोडवेज के जीएम जसवीर सिंह कोटला ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से नवांशहर से दिल्ली के लिए शुरू की गई बस सेवा के लिए रोजाना 5 से 10 यात्री आ रहे हैं। नवांशहर बस स्टैंड से यह बस रोजाना सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर चलेगी जो बाया बलाचौर से होते हुए चंडीगढ़ की ओर से करीब 4 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी तथा वहां से वापसी पर यह बस रात 12 बजकर 15 मिनट पर एयरपोर्ट से नवांशहर के लिए रवाना होगी। वाल्वो के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट जाने के चाहवान यात्रियों को punbusonline.com वैबसाइट पर जाकर अपनी बुकिंग करवानी होगी। उसके बाद ही उन्हें बस में सीट अलाट होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंधित: डीसी

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत 1 जुलाई, 2022 से जिला ऊना में सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तओं के उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री व उपयोग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल- डीजल नहीं मिलेगा अगर नहीं पहना हेलमेट और नहीं लगाई उपयुक्त नंबर प्लेट : ऊना जिले में डीसी जतिन लाल ने जन सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किए आदेश

 रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जनवरी। ऊना जिले में हेलमेट और उपयुक्त नंबर प्लेट के बिना पेट्रोल पंपों पर गैस-पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

होम स्टे के नियमों में बदलाव पर उलझन में सुक्खू सरकार : मंत्रिमंडल ने विभाग को वापस भेजा प्रस्ताव

शिमला। हिमाचल में होम स्टे के लिए नियमों में बदलाव पर सरकार उलझन में है। शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पर्यटन विभाग की ओर से यह प्रस्ताव लाया गया। मामले पर विस्तृत चर्चा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने ‘नशे को मात, देंगे एक साथ’ थीम पर आधारित 12वीं हाफ मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आयोजित 12वीं हाफ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन का ‘नशे...
Translate »
error: Content is protected !!