हरित दिवाली मनाने के लिए बच्चों को किया प्रेरित

by

धर्मशाला, 10 नवंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धर्मशाला ने विद्यार्थियों को इस बार हरित दीवाली मनाने के लिए प्रेरित किया इस बाबत राजकीय प्राथमिक पाठशाला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पास्सू, अचीवर हब स्कूल दाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया किया गया। इस दौरान बच्चों से हरित दीपावली को दर्शाते हुए मनमोहक दीपावली बधाई कार्ड बनाने की प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता बच्चों को प्रोत्साहन तोहफे भी प्रदान किए गए।
यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी वरूण सूद ने देते हुए बताया कि इस दौरान सम्पूर्ण जिले के स्कूलों में सम्बंधित प्रधानाचार्यों के माध्यम से पटाखों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदुषण के विपरीत एवं हानिकारक प्रभावों के बारे एक चलचित्र भी प्रसारित करवाया गया इसके अतिरिक्त ट्रेनिंग सेंटर छेब में स्वास्थ्य निरीक्षकों को जैब चिकित्सा अपशिष्ट की ट्रेनिंग के दौरान भी पटाखों के दुष्प्रभावों तथा पटाखे ना चलाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि पटाखों में कई ज्वलनशील रसायन होते हैं जिनमें पोटेशियम क्लोरेट पाउडर वाला अल्युमीनियम, मैग्नीशियम, बेरियम, तांबा, सोडियम, लिथियम, स्ट्रोंटियम इत्यादि शामिल हैं। इन रसायनों के जलने पर तेज आवाज के साथ बहुत ज्यादा धुआँ भी निकलता है। इस धुएँ और आवाज से बच्चों एवं बुजुर्गों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएँ पैदा हो जाती हैं। इतना ही नहीं, यह धुआँ पशुओं और पक्षियों के लिये भी नुकसानदेह होता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फरवरी 23 को सभी पात्र बच्चों को दी जाएगी कृमिनाशक दवा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित 5 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी विटामिन-ए की खुराक एएम नाथ। चम्बा, 19 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पंचायत रावीं के गांव ढाड़ी में शुभारंभ : नवयुवक मंडल को खेल आयोजन के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की की घोषणा

शिमला, 13 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत रावीं के गांव ढाड़ी में नवयुवक मंडल ढाड़ी द्वारा आयोजित द्वितीय स्वर्गीय परमानंद पनाटू मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नर तेंदुआ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू : चिड़ियाघर एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर गोपालपुर भेजा गया नर तेंदुआ

चंबा, 2 जुलाई :वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र भटियात के तहत ग्राम पंचायत धुलारा के द्रमनाला गांव में एक नर तेंदुआ को रेस्क्यू कर गोपालपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीजफायर – भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर, गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को इसकी पुष्टि कर दी। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35...
Translate »
error: Content is protected !!