हरित पहल के माध्यम से राष्ट्र सेवा : इंडियनऑयल ने बी.एस.एफ. ट्रेनिंग सेंटर में विकसित किन्नू उद्यान

by

रोहित जसवाल। होशियारपुर/ ऊना : पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता तथा भारत सरकार के वन महोत्सव अभियान 2025–26 के अंतर्गत, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स (उ.क्षे.पा.) ऊना द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एस.टी.सी.), खड़कां , जिला होशियारपुर (पंजाब) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस पहल के अंतर्गत बी.एस.एफ. परिसर में 150 पौधों का किन्नू उद्यान विकसित किया गया, जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित आवरण बढ़ाने में योगदान मिला। यह वृक्षारोपण अभियान बी.एस.एफ. एवं इंडियनऑयल के अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मजबूत आपसी सहयोग को दर्शाता है।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व बी.एस.एफ. की ओर से श्री दिनेश कुमार, सेकंड-इन-कमांड (प्रशासन) एवं श्री सत्येन्द्र पाठक, सेकंड-इन-कमांड (प्रशिक्षण) ने किया। इंडियनऑयल की ओर से श्री अमनदीप भारद्वाज, स्टेशन प्रभारी, उ.क्षे.पा. ऊना एवं श्री अंकित गुप्ता, प्रचालन प्रबंधक, उ.क्षे.पा. ऊना उपस्थित रहे। इस अवसर पर बी.एस.एफ. एवं उ.क्षे.पा. ऊना के अन्य अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास तथा सामुदायिक सहभागिता के प्रति इंडियनऑयल की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है और हरित भारत की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री बाला जी मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न

  होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : शहर के प्रसिद्ध श्री बाला जी संकट मोचन हनुमान मंदिर भीम नगर में बाला जी की भव्य और दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का पावन समारोह बड़े धूमधाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अचार, चंबा चुख, पापड़ तथा बड़ियां इत्यादि बनाकर प्रत्येक महिला कमा रही 15 से 20 हजार रुपए सालाना

आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बना ग्राम पंचायत हरिपुर का आस्था महिला स्वयं सहायता समूहए एएम नाथ। चम्बा : विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत हरिपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन...
article-image
पंजाब

कटारूचक्क की विवादित वीडियो से जुड़े मामले की जांच के लिए SIT का गठन : SIT के इंचार्ज बॉर्डर रेंज के DIG नरेंद्र भार्गव, गुरदासपुर के SSP दयामा हरीश कुमार और पठानकोट के SSP हरकमल प्रीत सिंह खख इस

पंजाब सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर लालचंद कटारूचक्क की विवादित वीडियो से जुड़े मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन कर दिया है। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और SC/ST...
Translate »
error: Content is protected !!