हरिपुर पंचायत चुनाव में कमलजीत सिंह ‘कमी’ बने प्रधान, संदीप शर्मा ‘डिंपू’ उप प्रधान निर्वाचित

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़/ देहरा  :  हरिपुर पंचायत, तहसील देहरा (हिमाचल प्रदेश) हरिपुर पंचायत में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव परिणाम देर रात लगभग 11 बजे घोषित किए गए, जिसमें प्रधान पद पर कमलजीत सिंह ‘कमी’ ने शानदार जीत दर्ज की। उनका चुनाव चिन्ह ‘धनुष’ था और उन्होंने 799 वोट हासिल कर जीत अपने नाम की। वहीं उप प्रधान पद पर संदीप शर्मा ‘डिंपू’ ने अपने चुनाव चिन्ह ‘किश्ती’ के साथ 887 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।
पंचायत चुनाव में वार्ड पंच पद के लिए भी विभिन्न उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए। वार्ड नंबर 1 से शिवानी देवी ने 130 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 2 से अजय कुमार 113 वोट प्राप्त कर विजयी रहे। वार्ड नंबर 3 से बलजीत कौर ने 35 वोट लेकर जीत हासिल की। वार्ड नंबर 6 से पवना देवी, जिनका चुनाव चिन्ह ‘आम’ था, उन्होंने कुल 426 वोटों में से 209 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 7 से कमल ने 35 वोट लेकर जीत हासिल की।
प्रधान और उप प्रधान पद के लिए कुल 2376 वोट थे, जिनमें से 1747 वोट डाले गए। इस प्रकार पंचायत में लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसे लोकतंत्र के प्रति लोगों की जागरूकता और उत्साह का प्रतीक माना जा रहा है।
नवनिर्वाचित प्रधान कमलजीत सिंह ‘कमी’ इससे पहले वर्ष 2016 में वार्ड नंबर 5 से वार्ड पंच का चुनाव जीत चुके हैं। वे लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। ग्रामीणों के घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी पहचान रही है। उनकी इसी मेहनत और जनसेवा के चलते लोगों ने उन्हें एक बार फिर भारी समर्थन देकर पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी है।
जीत के बाद कमलजीत सिंह ने कहा कि वह हरिपुर पंचायत के विकास के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और गांव की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत में जो भी विकास कार्य लंबित हैं, उन्हें जल्द पूरा करवाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
वहीं उप प्रधान पद पर विजयी हुए संदीप शर्मा ‘डिंपू’ भी क्षेत्र में समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। इससे पहले भी वे वार्ड पंच और उप प्रधान का चुनाव जीत चुके हैं। ग्रामीणों ने उन पर तीसरी बार भरोसा जताते हुए उन्हें जीत दिलाई है।
संदीप शर्मा ने कहा कि वह हरिपुर गांव की तरक्की और विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे तथा पंचायत के लोगों की हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों में चुनाव परिणाम को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला और समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देकर खुशी जाहिर की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली के ललड़ी में नया पटवार वृत्त खुलेगा :शोधार्थियों को पंजीकरण की तिथि से तीन वर्षों तक 3000 रुपये मासिक फैलोशिप

शिमला : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना शुरू करने का निर्णय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

विकास कार्यों से संबंधित लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए दिए निर्देश एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों से संबंधित सभी...
पंजाब , समाचार

190 नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर: पुलिस चौकी प्रभारी बीनेवाल की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को 190 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार चौकी प्रभारी बीनेवाल एसआई सतविंदर सिंह ने अड्डा टिब्बियां में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मन की बात , प्रधानमंत्री का ऐलान : शहीद भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट

चंडीगढ़ : 25 सितम्बर : पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात में देशवासियों को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया गया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर होगा।...
Translate »
error: Content is protected !!