हरियाणा भाजपा सरकार द्वारा 1984 के दंगा पीड़ित सिक्खों को सरकारी नौकरियां देने का ऐलान सराहनीय फैसला : खन्ना

by

पंजाब सरकार का दंगा पीड़ितों की तरफ कोई ध्यान नहीं : खन्ना
होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब के पडोसी राज्य हरियाणा की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विधान सभा में जो 1984 के दंगा पीड़ित सिक्खों को सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया गया है वह सराहनीय है। खन्ना ने कहा कि 1984 में उस समय की कांग्रेस सरकार ने जो हिन्दू सिक्ख भाईचारे का कत्लेआम करवाया था वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। खन्ना ने कहा कि भाजपा सदैव सिक्ख भाईचारे के साथ कंधे से कन्धा मिलकर खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दू सिख भाईचारे में कत्लेआम करवाया था और आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सत्ता हासिल कर 1984 दंगा पीड़ितों के प्रति उदासीन रवैय्या दिखाया है जिससे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में जनता को कोई फर्क नज़र नहीं आ रहा। कांग्रेस और आप दोनों एक ही तलवार की दो धारें हैं जिन्होंने हमेशा जनता के हकों पर वार किया है। खन्ना ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को भी हरियाणा की भाजपा सरकार से सीख लेनी चाहिए और 1984 दंगा पीड़ितों के लिए कुछ करना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा कर्जे माफी स्कीम के अंतर्गत 1200 के करीब लाभार्थियों के 42.41 करोड़ रुपए के कर्जे माफ किए गए : सूूद

केंद्र सैंट्रल सैक्टर स्कीम के अंतर्गत सब्सिडी में तीन गुना विस्तार करे: मोहन लाल सूूद पंजाब अनुसूचित जातियां भू विकास पर वित्त निगम के चेयरमैन द्वारा विजय सांपला के साथ मुलाकात पंजाब सरकार द्वारा...
article-image
पंजाब

जाली करंसी स्मेत एक काबू : राहगीर को नकली नोट देता लोगों ने पकड़कर, पुलिस हवाले किया

गढ़शंकर : पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत गांव गडी मट्टों में उस समय हंगामा हो गया जब लोगों ने एक बाईक स्वार व्यक्ति को एक राहगीर को नकली नोट देते पकड़ लिया।      ...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर डिप्टी स्पीकर रौड़ी माहिलपुर और हैबोवाल बीत में आम आदमी क्लीनिक का करेंगे उद्घाटन

गढ़शंकर, 22 सितंबर:    डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी 23 सितंबर को माहिलपुर फगवाड़ा रोड और बीत क्षेत्र के गांव हैबोवाल में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे।यह जानकारी देते हुए  चरणजीत सिंह...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली द्वारा सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में की गई सेवा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दिशा-निर्देशों पर संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली के सभी स्टाफ सदस्य और छात्रों की ओर से एक दिन की सेवा के लिए सचखंड...
Translate »
error: Content is protected !!