हरोली उत्सव 8 से 10 अक्तूबर तक : हरोली उत्सव को लेकर एसडीएम हरोली ने अधिकारियों के साथ की बैठक

by

ऊना, 6 सितम्बर – हरोली उत्सव-2023 की तैयारियांे को लेकर बुधवार को एसडीएम हरोली विशाल शर्मा की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय हरोली में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्सव की विभिन्न गतिविधियों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस बार हरोली उत्सव 2023 8 से 10 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से उत्सव के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी टीम वर्क की भावना से कार्य करें। जिस विभाग को जो कार्य का जिम्मा सौंपा गया है उसे बखूवी से निभाएं।
उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव की शुरूआत एक भव्य शोभा यात्रा निकाल कर की जाएगी जिसमें विभिन्न वाद्यय यंत्र और सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त उत्सव में रंगोली प्रतियोगिता, मटका-तोड़, रस्सा-कस्सी, बेवी-शॉ, फैशन-शॉ इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे जिसमें प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। एसडीएम हरोली ने बताया कि उत्सव में एक मैगा गिद्दा का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में जिला की महिलाओं द्वारा गिद्दा डाला जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्निवल के रंगों में सराबोर हुआ धर्मशाला : भव्य शोभा यात्रा से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया कार्निवल का शुभारंभ

कार्निवल के रंगों में सराबोर हुआ धर्मशाला भव्य शोभा यात्रा से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया कार्निवल का शुभारं एएम नाथ। धर्मशाला उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली पुलिस ने पकडा चोर : शिव मंदिर के अंदर पिंडी पर लगाया गया, नाग चोर द्वारा किया था चोरी

हरोली : घालूवाल मे कृष्ण जसवाल नामक शिकायतकर्ता ने पंडोगा पुलिस चौकी मे रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गांव घालूवाल मे स्थित शिव मंदिर मे किसी चोर ने दिन के समय हाथ साफ कर लिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटरव्यू के दौरान 60 वर्षीय पंजाबी महिला गिरफ्तार : 30 साल पहले गई थी US

वाशिंगटन: अमेरिका में एक भारतीय मूल की 60 वर्षीय महिला को उसके ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के दौरान में हिरासत में लिया गया है। महिला पंजाब की रहने वाली हैं और पिछले करीब 30 वर्षों...
Translate »
error: Content is protected !!