हरोली कॉलेज में इस सत्र से शुरू होंगी बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल की कक्षाएं : बीबीए, बीसीए सहित पांच पीजी कोर्स भी होंगे आरंभ, क्षेत्रवासियों ने जताया उपमुख्यमंत्री का आभार

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 जुलाई. हरोली क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बीएससी मेडिकल एवं नॉन मेडिकल की कक्षाएं आरंभ की जाएंगी। प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में अनुमति प्रदान कर दी गई है तथा शिक्षा सचिव ने निदेशक उच्च शिक्षा को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रणवीर डडवाल ने बताया कि विज्ञान संकाय की शुरुआत से अब विद्यार्थियों को विज्ञान विषयों की पढ़ाई की उच्च स्तरीय व्यवस्था मिलेगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का भी विस्तार, नए भवन में चलेंगी कक्षाए
प्रो. डडवाल ने जानकारी दी कि कॉलेज में इस सत्र से बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम भी आरंभ किए जा रहे हैं, जिनमें 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अतिरिक्त, एम.कॉम, एम.ए. अंग्रेजी, एम.ए. हिंदी, एम.ए. राजनीतिक विज्ञान और एम.ए. इतिहास जैसे पांच स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक में 30-30 सीटें उपलब्ध होंगी।
कॉलेज में बीए और बीकॉम की कक्षाएं पहले से ही संचालित हो रही हैं। लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नया कॉलेज भवन अब पूर्णता की ओर है, जिसमें इस सत्र से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
डिप्टी सीएम के प्रयासों से शिक्षा का नया युग
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री के निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि हरोली कॉलेज को एक बहुआयामी और उत्कृष्ट शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। विज्ञान संकाय की शुरुआत विशेष रूप से उन बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आई है, जो अब अपने घर के निकट ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।
कॉलेज में नए कोर्सों की शुरुआत से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। लोगों ने उपमुख्यमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल आर्थिक दृष्टि से राहत प्रदान करेगा, बल्कि ग्रामीण अंचलों में बेटियों की शिक्षा को लेकर सामाजिक सोच में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने किया वज़ीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनवारण :सशस्त्र क्रांति के पहले जननायक थे वज़ीर राम सिंह पठानियाः शुक्ल

रोहित भदसाली।  नूरपुर :  राज्यपाल आज यहां कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमण्डल में महानायक वज़ीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वज़ीर राम सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत विकास सूचकांक पोर्टल’ के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। सोलन :  विकास खण्ड सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए आज यहां ‘पंचायत विकास सूचकांक (पीएआई 2.0) पोर्टल’ के विषय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग विस में जल शक्ति विभाग के अंतर्गत चल रहे 600 करोड़ रुपए के विकास कार्य: उप मुख्यमंत्री मुकेश1 अग्निहोत्री

प्रदेश की सबसे बड़ी पेयजल योजना का निर्माण कार्य जून 2024 तक किया जाएगा उप मुख्यमंत्री ने ठियोग क्षेत्र के लिए लुहरी डैम से सिंचाई परियोजना की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर बच्चा पांच बच्चों को नशे से दूर रहने लिए करेगा जागरूक – DC अनुपम कश्यप

एएम नाथ। शिमला : सुन्नी डिग्री कॉलेज में वीरवार को प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त अनुपम...
Translate »
error: Content is protected !!