हरोली को खेलों के हब के रूप में विकसित किया जा रहा : मुकेश अग्निहोत्री

by

उप मुख्यमंत्री ने अंडर-19 बॉयज जिला स्तरीय माइनर गेम्स प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 सितंबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में आयोजित अंडर-19 बॉयज जिला स्तरीय माइनर गेम्स प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने विभिन्न खेलों में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया तथा खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

May be an image of text

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र को खेलों के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली का चयन सीबीएसई और डे-बोर्डिंग स्कूल के तौर पर किया गया है। आने वाले समय में यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

May be an image of flute, dais and text

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय हरोली के दूसरे भवन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन से विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।

उन्होंने कहा कि हरोली में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है और इनडोर स्टेडियम भी बनाए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि युवाओं को घर के नजदीक ही आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

May be an image of golf and text that says "የወግኒካ HuA nиa -19 U-19Boye Boy Dis Disc.ictI ictI nam นล1 งนนเพ 18 05격 10 SE GOVT.SR_SEC.SCHOOL GOVT. SR. SEC. SCHOOL JAKHERA DISTT. UNA (พ..)"

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली महाविद्यालय में 29 सितंबर को प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान विद्यार्थियों के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की।

May be an image of one or more people, people smiling, dais and text

प्रतियोगिता के परिणाम

  • वॉलीबॉल: डीडीएम गगरेट विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथू उपविजेता।
  • कबड्डी: एसडी संतोषगढ़ विजेता, एसएमवीपी जखेड़ा उपविजेता।
  • खो-खो: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ललड़ी विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोड़ा उपविजेता।
  • चेस: वीपीएस बहडाला विजेता, जीएचएस तनोह उपविजेता।
  • बैडमिंटन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली विजेता, वीपीएस बहडाला उपविजेता।
  • टेबल टेनिस: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैंसरी विजेता, स्कॉलर यूनिफाइड ऊना उपविजेता।
  • योगा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाड़ला विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली उपविजेता।
  • रेसलिंग: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुसाड़ा विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला उपविजेता।
  • मार्च पास्ट: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा उपविजेता।

May be an image of one or more people and text

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी सदस्य अशोक ठाकुर, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला व सुलिन्दर पाल कौर, हरोली की उपप्रधान सुरिंदर, पूर्व प्रधान रमन कुमारी, पूर्व उपप्रधान सतनाम, भदौड़ी के प्रधान मुनीश, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, बीएमओ हरोली डॉ. शिंगारा, उप निदेशक उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा अनिल तखी, सोमनाथ धीमान, प्रधानाचार्य रविन्द्र सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम : शिवराज व वसुंधरा को साधने के लिए मिलेगा शीर्ष नेतृत्व, दोनों नेता दिल्ली में मौजूद

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भाजपा नेतृत्व आज यानी सोमवार को दिल्ली में मुलाकात करने वाला है। सूत्रों ने जानकारी दी...
article-image
पंजाब

बिजली रहेगी बंद : 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक 66 केवी गढ़शंकर, 66 केवी सड़ोआ,  66 केवी डल्लेवाल  आदि के बिजली घर बंद रहेंगे

गढ़शंकर, 22 नवंबर : 66 केवी गढ़शंकर में नई बनी वे के जंपर बस बार से जोड़ने के कारण 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक 66 केवी गढ़शंकर,...
article-image
पंजाब

सीजेएम अपराजिता जोशी ने गांवों के लिए बसों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरुकता के लिए किया रवाना

होशियारपुर, 04 सितंबर: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के दिशा निर्देशों पर आज सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर अपराजिता जोशी ने 9 सितंबर को जिला व...
article-image
पंजाब

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी किसी तरह के समझौते से इनकार : असम में भी अपनी राह अलग कर ली और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया

दिल्ली :  अब इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार के द्वारा अपनी राह अलग करने के बाद फूट के कई संकेत मिलने लगे हैं। सबसे पहले ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!