हरोली को विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य : मुकेश अग्निहोत्री

by
रोहित राणा।  ऊना :   उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विकास खंड के अधिकारियों और पंचायत सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। हरोली में एसडीएम कार्यालय सभागार में आयोजित इस बैठक में उपमुख्यमंत्री ने हरोली को विकास के क्षेत्र में न केवल प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विकास कार्यों की समय सीमा तय करने को कहा और पंचायतों में चल रहे कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंचायतों को स्वीकृत बजट को किसी भी परिस्थिति में रोका न जाए, और अधिकारियों को फंड रोकने के संबंध में सख्त हिदायत दी। इसके अतिरिक्त, पंचायत सचिवों को अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों की पूरी सूची तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
*बेहतरीन कार्य पर मिलेगा बेस्ट पंचायत सचिव’ सम्मान*
मुकेश अग्निहोत्री ने यह भी घोषणा की कि हरोली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के सचिवों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा. बेहतरीन कार्य करने वाले सचिव को ‘बेस्ट पंचायत सचिव’ के सम्मान से नवाजा जाएगा। यह पहल पंचायत स्तर पर अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करने और कर्मचारियों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी।
बैठक के दौरान, उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से हरोली विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थियों को 5.20 लाख रुपये के चेक वितरित किए। यह राशि जरूरतमंद और गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जारी की गई है।
बैठक में कांग्रेस नेता रणजीत राणा, उपायुक्त जतिन लाल, एसपी राकेश सिंह, एसडीएम विशाल शर्मा, बीडीओ वीरेंद्र कुमार कौशल, पंचायत सचिव, जेई तकनीशियन और ग्राम सेवक भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आवास योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन : राहुल चौहान

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत घर बनाने के लिए मिलेंगे ढाई लाख रुपये रोहित जसवाल।  हमीरपुर 07 फरवरी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राहुल चौहान ने प्रधानमंत्री आवास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भंडारे में नूडल्स खाने के बाद 11 बच्चों सहित करीब 16 व्यक्ति बीमार : इलाज के लिए सिवल अस्पताल में भर्ती

काफी संख्या में गांव में और व्यक्ति बीमार हुए लेकिन उन्हीनों ने अपना इलाज लोकल स्तर पर करवाया गढ़शंकर : गांव बीनेवाल में शिंदां बाबा दे धार्मिक स्थल पर सतियां डा नूडल्स के भंडारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव व्यय टीमों सहित एआरओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता।

एएम नाथ। चंबा 8 फरवरी :   लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में गठित चुनाव व्यय निगरानी टीमों सहित एआरओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने 36 राज्यों-यूटी में बदले प्रभारी : पंजाब में अब पूनिया के साथ सहप्रभारी सचदेवा और अलका गुर्जर, हिमाचल प्रदेश का प्रभारी श्रीकांत शर्मा और दर्शना सिंह सह-प्रभारी होंगी

स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की कमान, गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुघ को दी गई नई दिल्ली, 23 सितंबर। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी के...
Translate »
error: Content is protected !!