आवास योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन : राहुल चौहान

by
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत घर बनाने के लिए मिलेंगे ढाई लाख रुपये
रोहित जसवाल।  हमीरपुर 07 फरवरी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राहुल चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत मकान बनाने के लिए शहर के पात्र लोगों से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
राहुल चौहान ने बताया कि शहर में रहने वाले ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। इन लोगों को मकान निर्माण के लिए शहरी विकास विभाग के माध्यम से ढाई लाख रुपये की राशि मिलेगी।
उन्होंने बताया कि आवेदक नगर निगम क्षेत्र हमीरपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए तथा उसके परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक लोग वेबपोर्टल पीएमएवाईएमआईएस.जीओवी.इन pmaymis.gov.in पर स्वयं या लोकमित्र केंद्र में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आवेदक एवं उसके परिजनों के आधार नंबर, आवेदक के बैंक खाते का विवरण, आय प्रमाण पत्र और जमीन का पर्चा-ततीमा आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए नगर निगम हमीरपुर के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी की 1926 महिलाओं को ‘प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत किश्त मुख्यमंत्री ने की जारी

एएम नाथ। पांगी :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पांगी घाटी के किलाड़ में आयोजित 78वें हिमाचल दिवस समारोह के दौरान ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत 1,926 महिलाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में चिट्टा के बढ़ते प्रकोप और निजी पुनर्वास केंद्रों में हिंसा पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई चिंता

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में नशे के खिलाफ पुनर्वास के लिए एक भी डेडीकेटेड वार्ड नहीं : जयराम ठाकुर निजी पुनर्वास केंद्र अराजकता और अत्याचार से कर रहे नशे के शिकार लोगों का इलाज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ने कहा कि 2 जून को सरेंडर करेंगे : सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिनों को दी थी मोहलत

नई दिल्ली  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार  को कहा कि वो रविवार (2 जून) को सरेंडर करेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”सुप्रीम कोर्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

52.99 करोड़ रुपये तक पहुंचा नुक्सान का आंकड़ा

एएम नाथ।  हमीरपुर 02 सितंबर :  इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर में अभी तक हुए नुक्सान का कुल आंकड़ा 52 करोड़ 99 लाख रुपये तक पहुंच गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए)...
Translate »
error: Content is protected !!