हरोली में 36.05 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने लोकार्पण-शिलान्यास

by

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 8 परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं, 2 की रखी आधारशिला; 205 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

24.10 करोड़ की टाहलीवाल सीवरेज योजना का शिलान्यास, 5 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 30 अक्टूबर :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में 36 करोड़ 5 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने आठ योजनाएं जनता को समर्पित कीं, जबकि दो नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन योजनाओं से क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल और सीवरेज सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। लोकार्पित सिंचाई योजनाओं से कुल 205 हेक्टेयर भूमि को लाभ पहुंचेगा, जबकि टाहलीवाल की सीवरेज योजना से करीब 5 हजार लोगों को सुविधा मिलेगी।May be an image of temple, dais and text

उपमुख्यमंत्री ने टाहलीवाल नगर की 24 करोड़ 10 लाख 44 हजार रुपये की सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इसके पूरा होने से करीब 5 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा 3 करोड़ 30 लाख 29 हजार रुपये की लागत से टाहलीवाल की पुरानी जलापूर्ति योजना के ऐतिहासिक ढांचे के संरक्षण, नए पंप हाउस, चारदीवारी और जल शक्ति विभाग के परिसर में नाली निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।May be an image of one or more people, temple and text

पांच लिफ्ट इरिगेशन योजनाएं जनता को समर्पित

मुकेश अग्निहोत्री ने गोंदपुर जयचंद के बेहली में 1.10 करोड़ रुपये, अपर क्षेत्र में 1.24 करोड़ रुपये, नंगल कलां में 1.25 करोड़ रुपये, बिलना में 1.04 करोड़ रुपये और अजौली में 1.08 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लिफ्ट इरिगेशन योजनाओं का लोकार्पण किया। इन पांचों योजनाओं से 124 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।May be an image of temple and text

इसके अतिरिक्त कांटे में 96 लाख रुपये, हरोली में सहकारी सभा के निकट 1 करोड़ 7 लाख 89 हजार रुपये तथा खड्ड में ट्यूबवेल नंबर 32 के स्रोत, राइजिंग मेन और वितरण प्रणाली में सुधार के लिए 90 लाख रुपये की लागत से किए गए कार्यों का लोकार्पण किया। इन तीनों परियोजनाओं से क्रमशः 26, 30 और 25 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।May be an image of temple and text

1949 की ऐतिहासिक जलापूर्ति योजना बनेगी हेरिटेज म्यूजियम

उपमुख्यमंत्री ने टाहलीवाल स्थित वर्ष 1949 में स्थापित ऐतिहासिक लाजपत राय वाटर वर्क्स परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक जलापूर्ति योजना को वाटर सप्लाई हेरिटेज म्यूजियम के रूप म

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुटका साहिब के अंग लुधियाना की दुगरी नहर में पड़े मिले : हिन्दू धर्म की पवित्र कथाओं की पुस्तकें भी पास में ही पड़ी मिलीं

लुधियाना। सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ श्री गुटका साहिब के अंग मंगलवार को लुधियाना की दुगरी नहर किनारे पड़े मिले। हिन्दू धर्म की पवित्र कथाओं की पुस्तकें भी पास में ही पड़ी मिलीं। किसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में अत्याधुनिक एमआरआई सुविधा का किया शुभारंभ….. कहा गंभीर बीमारियों की जांच के लिए अब लोगों को घुमारवीं में ही मिलेगी सुविधा

एएम नाथ।  बिलासपुर 01 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं स्थित रेनबो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का विधिवत शुभारंभ किया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 32 शिक्षकों को सम्मान, एक शिक्षक को राष्ट्रीय पुरस्कार : ‘विकसित भारत-2047’ की नींव कक्षाओं में तैयार हो रही: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

एएम नाथ। शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और मूल्य आधारित शिक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को...
Translate »
error: Content is protected !!