हरोली में 8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री ने किया : टाहलीवाल में अग्निशमन चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, फायर सब स्टेशन में स्तरोन्नत करने की घोषणा

by
रोहित जसवाल। ऊना, 2 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने टाहलीवाल में 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चार मंजिला अग्निशमन चौकी का उद्घाटन किया और इसे फायर सब स्टेशन के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इसकी अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
May be an image of 5 people and text that says "MAGNOM 770-EX"
बता दें, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस अग्निशमन चौकी में तीन फायर वाहनों की पार्किंग, ड्यूटी रूम, वर्कशॉप, कंट्रोल रूम, स्टाफ के लिए डाइनिंग हॉल, बैरक और कार्यालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उपमुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि टाहलीवाल में जल्द ही पुलिस थाना भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने इसे लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
इसके उपरांत, उपमुख्यमंत्री ने श्री गिड़गिड़ा साहिब में नाबार्ड के तहत 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 4.25 किलोमीटर लंबी संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सड़क श्री गिड़गिड़ा साहिब से श्री टाहली साहिब एवं मुख्य सड़क से श्री बाबा भर्तृहरि मंदिर और किन्नू मोहल्ला, पंजुआना-बालीवाल मार्ग को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और आवागमन की समस्याओं का समाधान होगा।
May be an image of 6 people, people smiling, dais, temple and text
‘प्रसाद योजना’ में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़
श्री अग्निहोत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ‘प्रसाद योजना’ के तहत माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस राशि से धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा 250 करोड़ से मातारानी के भव्य भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार ने माता ज्वालाजी और माता नैना देवी मंदिरों के लिए भी 100-100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
हरोली में सवा सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
श्री अग्निहोत्री ने बताया कि बीते दो दिनों में हरोली क्षेत्र के लिए करीब सवा सौ करोड़ रुपये की दो बड़ी विकास परियोजनाओं को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिली है। इनमें 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 और 37 करोड़ रुपये की झलेड़ा-घालूवाल फोर-लेन पुल परियोजना शामिल हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि विकास कार्यों से जिन्हें पीड़ा हो रही है, वे समय से डॉक्टरी सलाह ले लें, क्योंकि यह विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बीते कल हमसे मिलकर विकास के लिए धनराशि की मांग की थी। हमने वो सारी धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस धनराशि के जल्द सदुपयोग पर और पैसा उपलब्ध कराया जाएगा। हमारी कोशिश है कि यहां वार्डवाइज समुचित धनराशि मुहैया कराई जाए।
वहीं इस मौके उपमुख्यमंत्री ने श्री गिड़गिड़ा साहिब गुरुद्वारे में शीश नवाया और हरोली और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान अलग-अलग अवसरों पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, धर्मचंद चौधरी, अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, एससी आयोग के सदस्य विजय डोगरा, बाबा संतोष दास बिट्टू, टाहलीवाल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद, धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, बाथू की प्रधान सुरेखा राणा, हरोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान राकेश कौशल,उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, कमांडेंट गृह रक्षक विकास सकलानी, फायर चीफ ऑफिसर शिमला संजीव कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हर्ष पुरी, तक समेत अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

महिला की हत्या : आरोपियों ने महिला के 17 वर्षीय बेटे को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

जालंधर : बस्ती बावा खेल के नजदीक तारा सिंह एवन्यू स्थित कच्चे कोट में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला का घर के अंदर घुसकर मौत...
article-image
पंजाब

पराली जलाने के आरोप में किसान विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 3 नवंबर : माहिलपुर पुलिस ने रेवन्यू अफसर मनीष कटारिया नोडल की शिकायत पर अपने खेतों में पराली को आग लगाने के आरोप में एक किसान जोगा सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारी 2 वर्ष से पुराने मामलों का जल्द करे निपटारा – DC अनुपम कश्यप

 उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन शिमला 23 अप्रैल- निशानदेही, तकसीम, रिकवरी, 2 व 3 बिस्वा भूमि आबंटन, अतिक्रमण एवं राजस्व से जुड़े अन्य लंबित मामलों का न्यूनतम समय अवधि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में निराश्रितों के लिए ‘सरकार ही परिवार : सीएम सुक्खू के मानवीय दृष्टिकोण की मिसाल है ‘मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना’*

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 जनवरी। हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना पूरे देश में सामाजिक सुरक्षा का एक ऐसा उम्दा मॉडल बन चुकी है, जिसने हजारों ज़िंदगियों को सम्मान, सुरक्षा और नया जीवन...
Translate »
error: Content is protected !!