हरोली में चल रहे विकास कार्यों का DC जतिन लाल ने लिया जायजा : परियोजनाओं को गुणवतायुक्त और निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 18 मार्च :  जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देने के मकसद से उपायुक्त जतिन लाल ने आज(बुधवार) को विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रोड़ा क्षेत्र में निर्माणाधीन ट्रैफिक पार्क, हरोली कॉलेज परिसर, खड्ड क्षेत्र में बन रहे इंडोर स्टेडियम, जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह, पंडोगा में प्रस्तावित रोपवे परियोजना तथा पंडोगा-त्युड़ी पुल स्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला में चल रही ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और ये विकास की नई दिशा को दर्शाती हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी सीधा लाभ प्राप्त होगा।
उपायुक्त ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन विकास कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र और प्रभावी रूप से मिल सके। इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा ताकि क्षेत्र में विकास को गति मिल सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हर महीने मिलेगी 4 हजार की वित्तीय सहायता : ऊना जिले के 1210 बच्चे मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम में होंगे कवर

ऊना, 11 जून। मिशन वात्सल्य योजना के प्रायोजक कार्यक्रम के तहत ऊना जिले में 18 साल की आयु तक के पात्र 1210 बच्चों को हर महीने 4-4 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल हुए बेहोश, डाॅ.स्वेमान सिंह ने जताई इस बात की चिंता

संगरूर ।  किसानों की मांगों मनाने को लेकर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज अचानक बेहोश हो गए।  बेहोशी की हालत में उनको किसान वलंटीयरों ने‌ हाथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार सड़क पर दौड़ती बन गई आग का गोला : बाल-बाल बचे तीन सवार

रल्ली :   रल्ली के पास बुधवार को एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। जानकारी के अनुसार कार एचपी 26-2500 में तीन लोग भावानगर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में भर्ती 2026 : 19 पदों के लिए आवेदन करें

एएम नाथ : शिमला । राज्य न्यायपालिका में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए है। इस भर्ती अभियान के तहत स्टेनोग्राफर, क्लर्क/प्रूफरीडर, और ड्राइवर के पदों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!