हरोली में पंचायत वार कोविड टेस्ट कराने के लिए लगेंगे कैंपः एसडीएम

by
ऊना – कोरोना वायरस के दृष्टिगत आज हरोली में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम गौरव चौधरी ने की। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार हरोली, ईसपुर व दुलैहड, खण्ड विकास अधिकारी तथा पंचायत सब इंस्पैक्टर उपस्थित रहे।
बैठक में एसडीएम ने तहसीलदार व सभी नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने अधीनस्थ भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों को समय-समय पर चैक करेंगे तथा आम जनता को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के बारे में जागरूक करें। इसके अतिरिक्त वह अपने क्षेत्रों में आम जनता को इस वायरस हेतु टैस्टिंग के लिए चयनित स्थानों पर लगाए जा रहे कोविड-19 कैंपों के बारे बताएंगे व उन्हें टेस्ट करवाने को प्रेरित करेंगे। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी हरोली को निर्देश दिए कि वह पंचायत वार टैस्ट की समय सारणी तैयार करके खण्ड चिकित्सा अधिकारी को भेजेंगे और बीएमओ सूची के अनुसार संबंधित पंचायतों में चयनित स्थानों पर कोविड-19 कैम्प लगाकर टैस्ट करेंगे।
गौरव चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के सन्दर्भ में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना नहीं की जा रही, वहां पर सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करवाएंगे, ताकि इस वायरस को आम जनता में फैलने से रोका जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जापान की एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़ेंगे हिमाचल के युवा, मंत्री धर्माणी ने बढ़ाया सहयोग का कदम

एएम नाथ। शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने जापान की टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वो दिन ” योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन : सी.डी.पी.ओ. गोपालपुर

सरकाघाट, 14 फ़रवरी – मासिक धर्म से जुड़ी कुरीतियों और नकारात्मक सामाजिक मानदंडों को बदलने के उद्देश्य के दृष्टिगत आज बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा में मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 6 IPS बने DIG, 2 को SSP किया प्रमोट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को पदोन्नति दी है। जारी आदेशों के अनुसार 6 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल गिरफ्तार : 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उठाया कदम

नई दिल्ली : ईडी ने दिल्ली शराब नीति केस में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के...
Translate »
error: Content is protected !!