हर्ष की लगी लॉटरी पहुंचे संसद, मनु सिंघवी के हाथ लगी निराशा – हार से सुक्खू भी सकते में

by

एएम नाथ। शिमला
राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। विधानसभा में कांग्रेस 40 विधायकों के साथ जहां पूर्ण बहुमत में है। बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी ने हर्ष महाजन को कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार कर एक बड़ा जुआ खेला था। हर कोई भाजपा के इस पैंतरे से हैरान था लेकिन आज चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस के 6 विधायकों ने पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया उससे कांग्रेस की किरकिरी तो हुई ही साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता मनु सिंघवी को भी हार का मुंह देखना पड़ा। राज्यसभा सांसद के लिए हुए इस चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को 34–34 वोट पड़े और फिर फैसला लॉटरी से किया गया और विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन के हाथ जीत की लॉटरी लग गई। कांग्रेस के 6 विधायकों ने जिस तरह से पाला बदलकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है, उससे हर कोई हैरान है। लेकिन इसमें देखने वाली बात यह है कि कांग्रेस के ये सदस्य इस बात से नाराज थे कि बाहरी व्यक्ति को राज्यसभा के लिए हिमाचल से भेजा जा रहा है या फिर मंत्रिमंडल में जगह न मिलने और सरकार में सुनवाई न होने से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से नाराज थे।खैर वजह जो भी हो कांग्रेस खासकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ बड़ा खेल तो हो ही गया है। अब उन्हें भविष्य में अपनी सरकार को बचाने और 5 साल का कार्यकाल पूरा करने की चुनौती रहेगी। वैसे भी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए शय मात के इस खेल में सरकार को मिली मात कांग्रेस के लिए चिंता का बड़ा सबब तो है ही साथ में भाजपा राज्य सरकार पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने में कामयाब रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऋण के मामलों को मंजूर करने में देरी न करें बैंक: एडीसी जितेंद्र सांजटा

जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंकिंग सलाहकार समिति की बैठक में दिए निर्देश 31 दिसंबर तक सभी किसानों को केसीसी देने के लिए चलेगा विशेष अभियान हमीरपुर 29 सितंबर। जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गुड गवर्नेंस’ के लिए मुख्यमंत्री ने प्रथम पुरस्कार से नवाजा, मिले 50 लाख : सुशासन सूचकांक में लगातार दूसरी बार अव्वल रहा जिला कांगड़ा

धर्मशाला, 10 अक्तूबर। जिला कांगड़ा ने लगातार दूसरी बार सुशासन सूचकांक में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर राज्य में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराया है। राजधानी शिमला में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजय रतन ने किया भड़ोली उपतहसील कार्यालय का शुभारंभ : बोले…. राजस्व मामलों के त्वरित निदान के लिए लगाई जा रहीं लोक अदालतें

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/ तलवाड़ा :  ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने आज शुक्रवार को अपने विधानसभा हलके की उपतहसील भड़ोली के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस उपतहसील के अंतर्गत भड़ोली 1, भड़ोली-2, चौगाठ,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तूड़ी संकट: दो दिनों के भीतर मांगें पूरी करें, नहीं तो गौसेवक, गौशाला के मालिक शिव नंदी के साथ मिलकर, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के निवास स्थानों का घेराव करेंगे – पंजाब गौशाला महासंघ

तूड़ी के भंडारण पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए: स्वामी कृष्णानंद जी महाराज तूड़ी/चारे का गंभीर संकट हजारों पशुओं की जान के लिए खतरा बन गया : स्वामी कृष्णानंद जी महाराज होशियारपुर : पंजाब गौशाला...
Translate »
error: Content is protected !!