शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

by
एएम नाथ। शिमला  :   शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने ही एक युवक की गंडासे से हत्या मामले को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
युवक हत्याकांड मामले में मालरोड पर बंद की दुकानें – हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने ही एक युवक की गंडासे से हत्या मामले को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की दो टीमें  हरियाणा के रानिया (सिरसा) निवासी आरोपी सितेंद्र पाल सिंह की तलाश में जुटी थीं। मंगलवार तड़के सुबह इसे चंडीगढ़ से दबोचा गया।  गौरतलब है कि मालरोड पर सोमवार रात को चौपाल के धार गांव निवासी मनीष (21) की मालरोड के जीरो डिग्री रेस्तरां में काम करने वाले हरियाणा के रानिया (सिरसा) निवासी सितेंद्र पाल सिंह ने हत्या कर दी थी। आरोपी यहां दिसंबर 2023 से काम कर रहा था। जबकि मनीष मालरोड के एक कैफे में काम करता था।
 पुलिस जांच में सामने आया कि रविवार देर रात आरोपी रेस्तरां में चोरी का प्रयास कर रहा था। इस बीच साथ लगते कैफे में सो रहे मनीष को भनक लगी तो वह जाग गया। जैसे ही वह बाहर निकला तो आरोपी ने गंडासे से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। चोरी करते पकड़ा गया तो आरोपी ने मनीष की गर्दन पर गंडासे से वार किया था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक हत्या की वारदात रविवार रात 1:42 बजे हुई। हमले के बाद मनीष लहूलुहान हालत में मदद के लिए पुलिस सहायता कक्ष तक पहुंचा था
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माता नवाही देवी मेला विधिवत रूप से शुरू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। सरकाघाट, 14 जून :  उपमण्डल सरकाघाट की ग्रांम पंचायत नवाही में माता नवाही देवी मेला पारंम्परिक शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया।  14 जून से 17 जून तक आयोजित होने वाले इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण सीटों का ड्रा ऑफ लॉट्स 30 मार्च को

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च. ऊना जिले के नगर निकायों में आगामी चुनावों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला उम्मीदवारों के लिए सीटों के आरक्षण एवं रोटेशन का निर्धारण 30 मार्च को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 16 अक्तूबर को – कर्नल संजीव कुमार

ऊना : 7 अक्तूबर: सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ योजना के तहत हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिला के अभ्यार्थियों के लिए अग्निवीर सेना...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का एम.कॉम. चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एम.कॉम. चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित...
Translate »
error: Content is protected !!