हल्लुवाल में ब्लड कैम्प में विधायक डॉ. राज कुमार को पंजाब विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किये जाने पर विशेष तौर पर सम्मानित

by

माहिलपुर :    प्रदीप पंडित ने अपने भाई मणि पंडित की याद में गांव हलूवाल में आज पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें विधायक डॉ. राज कुमार उपनेता प्रतिपक्ष पंजाब विधानसभा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और समारोह की अध्यक्षता एडवोकेट पंकज कृपाल ने की| इस अवसर पर कुल 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया| इस अवसर पर विधायक डॉ. राज कुमार को पंजाब विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किये जाने पर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विधायक डॉ. राज कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा के अंदर और बाहर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी| उन्होंने कहा कि राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार को चुनावों से पहले लोगों से किए गए सभी वादों को तुरंत इन बिन पूरा करना चाहिए| इस अवसर पर बोलते हुए पंकज कृपाल एडवोकेट ने कहा कि पंजाब विधानसभा में विधायक डॉ. राज कुमार को विपक्ष के उप नेता के रूप में नियुक्त करने से पूरे होशियारपुर जिले का गौरव बढ़ा है। इस अवसर पर प्रदीप पंडित, गगन सदस्य जिला परिषद, दलजीत सिंह सरपंच, प्रणव कृपाल, चौधरी गुरप्रीत अध्यक्ष ब्लाक युवा कांग्रेस, अश्विनी कुमार, पवन कुमार, बब्बा हांडा आदि उपस्थित हुए|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोडेड राइफल कैदी के पास छोड़ : जेल वार्डन चले गए घूमने – गैंगस्टर ने बना डाला वीडियो

तरनतारन। केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब के तीन वार्डन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सिविल अस्पताल में भर्ती ए श्रेणी के गैंगस्टर करनदीप सिंह उर्फ करन की सुरक्षा में तैनात वार्डन अपनी एक लोडेड...
article-image
पंजाब

साबुन फैक्ट्री विरुद्ध संघर्षरत लोगों पर दर्ज केस रद्द किए जाएं :मट्टू

गढ़शंकर: 2 सितम्बर: कुल हिंद किसान सभा के प्रांतीय सचिव, कंडी संघर्ष कमेटी के संयोजक दर्शन सिंह मट्टू ने पिछले एक महीने से बीत के लोक बचाओ, गांव बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा साबुन फैक्ट्री...
article-image
पंजाब

स्वर्गीय चंदर प्रभा किरपाल नमित श्रद्धांजलि समारोह 7 अक्टूबर को होगा

होशियारपुर/,दलजीत अजनोहा :  बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज किरपाल के माता जी चंदर प्रभा किरपाल का पिछले दिनों देहांत हो गया था । उनका  श्रृद्धांजलि समारोह 7 अक्टूबर को बाद दुपहर 1...
Translate »
error: Content is protected !!