ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत : डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में लिया भाग

by

होशियारपुर, 9 नवंबर: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी 3 नवंबर से 8 नवंबर 2024 तक न्यू साउथ वेल्स के सिडनी में आयोजित 67वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में भाग लेने पहुंचे। सिडनी एयरपोर्ट पर पहुँचने पर वहां रह रहे पंजाबियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि पंजाबियों ने दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है, चाहे वे देश में हों या विदेश की धरती पर। उन्होंने कहा कि सिडनी में बसे पंजाबी एनआरआई भाइयों ने अपनी मेहनत से जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, उसे देखकर गर्व से सिर ऊंचा हो जाता है। यही नहीं, पंजाब की तरक्की में हमेशा एनआरआई भाइयों का बड़ा योगदान रहा है। पंजाब की भलाई के लिए एनआरआई भाई हमेशा पंजाब की उन्नति और खुशहाली के लिए काम करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देह व्यापार का भंडाफोड़ : 3 लड़कियों और युवक को पकड़ा, 26 हजार बरामद- केस दर्ज

फगवाड़ा  :   फगवाड़ा के गांव चक्क हकीम की एक कोठी से देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में एक गिरोह की तीन लड़कियां और एक युवक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी फगवाड़ा भारत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत उन पाकिस्तानियों को टारगेट कर रहा : जो उसके देश में वॉन्टेड हैं, पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी ने कहा पाकिस्तानी धरती पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या –

पाकिस्तान का कहना है कि उसके पास “विश्वसनीय सबूत” हैं जो भारतीय एजेंटों को पाकिस्तानी धरती पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या से जोड़ते हैं। पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी ने कहा है...
article-image
पंजाब

Congress Weeping Over SIR to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.25 :  Former Cabinet Minister and senior BJP leader Tikshan Sood, in a press statement, accused the Congress and other opposition parties of opposing the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls to...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस पर गुरूद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़: इतिहास के सबसे करुण और प्रेरक अध्यायों में दर्ज साहिबज़ादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुँचे। यह वही पावन धरती...
Translate »
error: Content is protected !!