हवाई फायरिंग – पूर्व सरपंच की पार्टी में : आरोपी के खिलाफ केस दर्ज घटना का वीडियो वायरल

by
मुक्तसर :  मुक्तसर में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पार्टी के दौरान एक व्यक्ति हवाई फायर करता दिखाई दे रहा है। उक्त व्यक्ति ने तीन हवाई फायर किए हैं।  वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि यह वीडियो कांग्रेस पार्टी से संबंधित गांव हरिके कलां के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह के द्वारा आयोजित एक समारोह की है जोकि उसने सरपंच पद से हटाए जाने के मामले में हाईकोर्ट से स्टे मिलने की खुशी में की है।‌
                   उक्त मामले में थाना बरीवाला पुलिस ने हवाई फायर करने वाले नरेंद्र सिंह के खिलाफ रविवार सुबह आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपित फिलहाल फरार है। जिस पूर्व सरपंच के घर पर पार्टी चल रही थी वो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का करीबी है।
मैंने कोई पार्टी नहीं रखी: पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह 
पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी तरह की पार्टी नहीं रखी थी। हां शनिवार को गांव में एक खेल टूर्नामेंट में गया था जहां नौजवान इकट्ठे थे। लेकिन हवाई फायर की कोई बात नहीं हुई।  पुलिस मामले की जांच कर रही है
थाना बरीवाला के एसएचओ जगसीर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि वीडियो तो वायरल हो रही है।‌ इस मामले की जांच की जा रही है और उक्त वीडियो को वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में ला दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
बता दें कि करीब एक माह पहले मुक्तसर एसडीएम कोर्ट ने पंचायत चुनाव के दौरान नामांकन भरते समय एनडीपीएस का केस छिपाने के मामले में गुरप्रीत सिंह को सरपंच पद से हटाने का फैसला सुनाया था और चुनाव हारने वाले परगट सिंह को गांव हरिके कलां पंचायत का सरपंच बनाया गया था। यह फैसला परगट सिंह की ओर से दायर अपील पर आया था। गत वर्ष चुनाव में गुरप्रीत सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी परगट सिंह को 650 मतों से हराया था।
प्रत्याशी परगट सिंह ने गुरप्रीत सिंह पर नशे के मामले में 3 साल कैद और नामांकन में केस की जानकारी छुपाने का आरोप लगाकर मुक्तसर एसडीएम अदालत में केस दायर किया था। एसडीएम अदालत ने फैसला सुनाते हुए गुरप्रीत सिंह को सरपंच पद से हटाकर परगट सिंह को नया सरपंच बना दिया है। उस समय परगट सिंह के वकील ने बताया था कि गुरप्रीत सिंह को एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन किलो अफीम की बरामदगी के मामले में 10 साल की सजा हुई थी। लगभग 3 साल सजा काटने के बाद हाईकोर्ट से उसे जमानत मिली थी।
एसडीएम अदालत के गुरप्रीत को पद से हटाए जाने के बाद गुरप्रीत के कवरेज कैंडिडेट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसके बाद हाईकोर्ट ने विगत दिनों परगट सिंह के सरपंच पद पर रोक लगा दी थी। अब सूत्र बता रहे हैं कि इसी की खुशी में पार्टी रखी थी।‌ जिसमें एक व्यक्ति द्वारा तीन हवाई फायर किए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 20 जनवरी तक बढ़ेंगी छुट्टियां? शिक्षकों ने सरकार के सामने रखी बड़ी मांग

चंडीगढ़ : पंजाब में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे को लेकर राज्य के सरकारी शिक्षकों ने 13 जनवरी तक घोषित छुट्टियों को बढ़ाकर 20 जनवरी तक करने की अपील की है। शिक्षकों का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डंगोरी-बीत के रणजीत चौधरी बने कनाडा क्रिकेट के वाइस चेयरमैन, इलाके में खुशी की लहर

गढ़शंकर। कनाडा में गढ़शंकर के इलाका बीत के गांव डंगोरी-बीत  रणजीत चौधरी कनाडा क्रिकेट की प्रबंधक कमेटी के लिए हुए चुनाव में वाइस चेयरमैन निर्वाचित हुए है। कनाडा क्रिकेट के वाईस चेयरमैन बनकर  विदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने की केंद्र सरकार से सिफारिश : पंजाब सरकार की मांग पर बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने हेतु

होशियारपुर 25 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब सरकार की मांग पर बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने हेतु केंद्र सरकार से सिफारिश की है। खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार...
article-image
पंजाब

‘नैक’ के मूल्यांकन में खालसा कॉलेज गढ़शंकर को ‘बी प्लस प्लस’ ग्रेड

गढ़शंकर : उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा गठित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक ) द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे बब्बर अकाली...
Translate »
error: Content is protected !!