पंजाब में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट : 13 जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

by

चंडीगढ़।  पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ ने 15 अक्टूबर को राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश, ओलावृष्टि, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

बुधवार रात तरनतारन जिले के पट्टी में ओलावृष्टि हुई, जबकि गुरुवार सुबह पठानकोट, जालंधर और मानसा में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अक्टूबर से राज्य में मौसम की गतिविधियां कमजोर पड़ने के आसार हैं।

इन जिलों में ओलावृष्टि की आशंका

मौसम विभाग के जिला-स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में ओले गिरने की आशंका है। इन जिलों में कई स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

वहीं, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर और संगरूर में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश और ओलावृष्टि की तीव्रता सभी जिलों में एक जैसी रहने की संभावना नहीं है।

किसानों की बढ़ी चिंता, खुले धान को ढकने की सलाह

धान की कटाई और खरीद के सीजन में बारिश किसानों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। खेतों में खड़ी फसल के साथ-साथ मंडियों में खुले में रखा धान भी भीगने से प्रभावित हो सकता है। इससे धान की गुणवत्ता खराब होने और खरीद व ढुलाई में देरी का खतरा है।

किसानों और आढ़तियों को सलाह दी जाती है कि खुले में रखे धान को तिरपाल से ढककर सुरक्षित करें। तेज हवाओं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने तथा खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की जरूरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संत बाबा दलेल सिंह जी की जन्मस्थली निर्मल कुटिया टूटोमजारा में 10 जुलाई को गुरु पुण्य दिवस मनाया जाएगा : बाबा मखन सिंह, बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी की जन्मस्थली निर्मल कुटिया टूटोमजारा के मुख्य संचालक संत बाबा मखन सिंह जी व संत बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी के नेतृत्व में समूह संगतों...
article-image
पंजाब

ओलंपियन जरनैल सिंह अकादमी ने जेसीटी अकादमी फगवाड़ा को 3-1 से हराया

गढ़शंकर : पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा 37वीं जेसीटी पंजाब सुपर फुटबॉल लीग मैच बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस मौके पर ओलंपियन जरनैल...
article-image
पंजाब

उद्योगों में अग्नि सुरक्षा को लेकर आपदा प्रबंधन नियमों का पूर्ण पालन करें सुनिश्चित – DC जतिन लाल

ऊना, 29 अप्रैल। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा को लेकर सरकार के दिशा निर्देशों और आपदा प्रबंधन नियमों का पूर्ण पालन...
article-image
पंजाब , समाचार

चपड़चिड़ी से नशा विरोधी अभियान का आगाज : 23 जिलों तक पहुंचेगी रैली, चपड़चिड़ी से मुख्यमंत्री ने किया रवाना

मोहाली। पंजाब में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को चपड़चिड़ी से मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह रैली राज्य के सभी 23 जिलों में...
Translate »
error: Content is protected !!