धरने में CM मान का होर्डिंग उतार रहा था युवक : हाईटेंशन करंट ने ले ली जान

by

परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचा था जश्नदीप सिंह; फोर्टिस अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, परिवार में पसरा मातम

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में चंडीगढ़ रोड स्थित जमालपुर इलाके में धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जश्नदीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान युवक एक खंभे पर चढ़ा हुआ था और लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तारों के संपर्क में आ गई। इससे उसे जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से उसे फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक खंभे पर चढ़ा दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन और बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में धरने में पहुंचा था युवक

जश्नदीप के चचेरे भाई सतनाम सिंह के अनुसार, एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद के आह्वान के तहत लुधियाना में भी नशे के खिलाफ धरना दिया जा रहा था। जश्नदीप इसी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचा था।

सतनाम सिंह ने कहा कि परिवार को अंदाजा नहीं था कि धरने के दौरान ऐसा हादसा हो जाएगा। उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि जश्नदीप मुख्यमंत्री भगवंत मान का होर्डिंग उतारने के लिए खंभे पर क्यों चढ़ेगा। परिवार के मुताबिक, वह प्रदर्शन में शामिल होने आया था।

11 हजार वोल्ट की तार से टकराई लोहे की रॉड

जश्नदीप के भाई गगनदीप सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एक लोहे का खंभा था और उसके पास से 11,000 वोल्ट की बिजली की तार गुजर रही थी। उनके मुताबिक, लोहे की रॉड का बिजली की तार से संपर्क होने पर जश्नदीप को करंट लगा और वह नीचे गिर गया। उसके मुंह से खून निकलने लगा।

परिजनों ने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवाओं का समर्थन करने के लिए जश्नदीप धरने में पहुंचा था। परिवार के लिए यह हादसा बड़ा सदमा है।

कपड़ों की कटिंग का काम करता था जश्नदीप

जश्नदीप के परिवार में माता-पिता, दो बहनें और दो भाई हैं। वह कपड़ों की कटिंग का काम करता था और साथ में दिहाड़ी-मजदूरी भी करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

DCP ने जताया दुख

DCP रूरल गुरसेवक सिंह ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि चंडीगढ़ रोड पर जश्नदीप सिंह को बिजली के तार और खंभे के संपर्क में आने से करंट लगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस पार्टी की मदद से युवक को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

घटना के सटीक कारणों और परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राजा वड़िंग का जन्मदिन

लुधियाना, 29 नवंबर: सीनियर कांग्रेस नेता और लुधियाना शहरी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सराभा नगर में केक काटकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

किक बॉक्सिंग टूर्नामैंट में इंडीया स्त्तर के मुकावलों में तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्राऊन मैडल जीतने पर तनीशा का अड्डा सतनौर में सम्मान

गढ़शंकर। गांव सलेमपुर की तनीशा पुत्री विजय कुमार ने लवली युनीवर्सिटी जालंधर में चल रहे किक बॉक्सिंग टूर्नामैंट में इंडीया स्त्तर के मुकावलों में तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्राऊन मैडल प्राप्त किया गया। जिसके...
article-image
पंजाब

एमए अर्थशास्त्र के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के परिणाम उत्कृष्ट रहे

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर में एमए अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम के पहले और तीसरे सेमेस्टर के परिणाम उत्कृष्ट रहे हैं। इस बारे में...
article-image
पंजाब

SHO को आप विधायक ने गालियां निकाली : किसी ने कर ली वीडियो रिकॉर्ड और बाद में वीडियो हो गई वायरल

अमृतसर : आम आदमी पार्टी  के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का ट्रैफिक जाम देखकर पारा चढ़ गया। इसके बाद उन्होंने एसएचओ को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी और धालीवाल अपनी गाड़ी से उतरे...
Translate »
error: Content is protected !!