हवारा को 20 साल पुराने एक मामले में मोहाली कोर्ट ने कर दिया बरी : 2005 में खरड़ में दर्ज हुआ था केस

by
मोहाली :  आतंकी जगतार सिंह हवारा को 20 साल पुराने एक मामले में मोहाली कोर्ट ने बरी कर दिया है। हवारा के खिलाफ मोहाली के खरड़ थाने में वर्ष 2005 में विस्फोटक सामग्री संबंधी मामला दर्ज हुआ था।
मामले में हवारा के खिलाफ सबूत साबित नहीं हो पाए, जिसके चलते अदालत ने उसे बरी कर दिया। हवारा के खिलाफ 2020 में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नामजद किया गया था। खरड़ थाने में आर्म्स एक्ट व विस्फोटक सामग्री सहित अन्य धाराओं के तहत उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
जगतार सिंह हवारा बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का आतंकी है। हवारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी है। इस समय हवारा दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसडीएम की अध्यक्षता में हुई माइनिंग संबंधी सब डिविजनल लैवल कमेटी की बैठक

होशियारपुर: 16 अगस्त: जिला सर्वे कमेटी संबंधी आज सब डिविजन लैवल कमेटी की बैठक चेयरमैन एसडीएम शिवराज सिंह बल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कमेटी सदस्यों की ओर से माइनिंग के लिए शामिल होने...
article-image
पंजाब

सरकार तथा विभाग से मांग की कि बढ़े हुए स्केलों का बकाया 1-1-2016 से तुरंत जारी करें : पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब स्टेट पावर एंड  ट्रांसमिशन कारपोरेशन

गढ़शंकर, 5 जून : पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब स्टेट पावर एंड  ट्रांसमिशन कारपोरेशन मंडल गढ़शंकर की बैठक गढ़शंकर में पंजाब सरकार तथा पावरकाॅम की मुलायम मारू नीतियों की आलोचना की गई। बैठक दौरान पेंशनर नेताओं...
article-image
पंजाब

उपायुक्त चंबा की निगरानी में सुविधाएं बहाल करने के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं अधिकारी व कर्मचारी

फील्ड में उतरकर कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा में भारी बारिश के कारण प्रभावित पेयजल, सड़क, तथा विद्युत सेवाओं की बहाली के लिए...
article-image
पंजाब

खैरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और अन्य को नोटिस

चंडीगढ़ :  गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने  एनडीपीएस मामले में जमानत के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। सोमवार को खैरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!