हाइपरटेंशन दिवस के सबंध में  लोगों को दिल की बीमारियों के बारे में किया जागरूक

by

गढ़शंकर : विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर  सिविल सर्जन होशियारपुर डॉक्टर मनदीप कमल  के दिशा-निर्देशों अनुसार सीएचसी बीनेवाल में एसएमओ डॉक्टर निर्मल कुमार की अगुवाई में हाइपरटेंशन दिवस मनाया गया। इस मौके पर डॉक्टरों और स्टाफ द्वारा मरीजों को हाई ब्लड प्रेशर और दिल से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर दिल की बीमारी, स्ट्रोक, किडनी और आंखों पर बुरा प्रभाव डालता है। मरीजों को नियमित तौर पर ब्लड प्रेशर चेक करवाने, संतुलित आहार लेने, कम नमक का उपयोग करने, तनाव से दूर रहने, धूम्रपान  से परहेज करने और रोजाना व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके इलावा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया ताकि दिल की बीमारियों से बचा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस लाईन अस्पताल में दूसरे दिन 157 फ्रंट लाईन वर्करों का हुआ कोविड टीकाकरण, महिला कांस्टेबल पूरी तरह तंदरुस्त: एस.एस.पी.

टीकाकरण के दौरान घबराने या डरने की ज़रूरत नहीं: नवजोत सिंह माहल महिला कांस्टेबल को टीकाकरण के समय हुई घबराहट: डॉ. स्वाती होशियारपुर, 5 फरवरी: स्थानीय पुलिस लाईन में चल रहे कोविड टीकाकरण के...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में सरिता शर्मा द्वारा सीवरेज लाइन का किया उद्घाटन, 22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल

22 करोड़ की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट होगा मुकम्मल माहिलपुर I   पंजाब वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड की डायरेक्टर सरिता शर्मा ने आज गढ़शंकर के अंतर्गत आते  माहिलपुर में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बाबा तिलों राजपूत गर्ग परिवार डोड गोत्र जठेरों के मेले में लार्ड दिलजीत राणा यूके, डीजीपी निर्मल सिंह विशेष तौर पर हुए शामिल

लार्ड दिलजीत राणा, सेवानिवृत डीजपी निमर्ल सिंह कासम्मान टिक्का जतिंद्र चंद व  राणा राज कुमार हरवां दुारा सम्मान गढ़शंकर। बाबा तिलों राजपूत गर्ग परिवार डोड गोत्र के जठेरों का मेला भवानीपुर में मनाया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!