हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल तक बाजवा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

by
चंडीगढ़, 16 अप्रैल :  पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि वह कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को ”पंजाब में 50 बम पहुंच गए हैं” संबंधी उनके बयान से जुड़े मामले में 22 अप्रैल तक गिरफ्तार न करे।
बाजवा ने उक्त बयान को लेकर उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
कांग्रेस नेता के वकील एपीएस देओल ने सुनवाई के बाद संवाददाताओं को बताया कि अदालत ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि 22 अप्रैल को अगली सुनवाई तक उनके मुवक्किल को गिरफ्तार न किया जाए। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाजवा पर देश की संप्रभुता और एकता को खतरे में डालने वाली भ्रामक जानकारी देने सहित अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनसे ”पंजाब में 50 बम पहुंच गए हैं” संबंधी उनके दावे के बारे में पूछताछ की गई थी।
उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 197(1)(डी) (झूठी और भ्रामक जानकारी जो देश की संप्रभुता और एकता को खतरे में डालती है) तथा 353(2) (दुश्मनी और घृणा या दुर्भावना पैदा करने के इरादे से झूठे बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बाजवा ने अपने वकील के माध्यम से अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की है। देओल ने कहा, ”हमने प्राथमिकी को चुनौती दी है और सरकार से धाराओं के औचित्य पर रुख साफ करने को कहा गया है।” वकील ने यह भी कहा कि बाजवा को मामले के संबंध में कोई सार्वजनिक बयान नहीं देने को कहा गया है।
बाजवा के खिलाफ मोहाली के साइबर अपराध थाने में मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता ने एक निजी टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में दावा किया था, ”मुझे पता चला है कि 50 बम पंजाब पहुंच गए हैं।” मंगलवार को मोहाली में पुलिस के समक्ष पेश हुए बाजवा से पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में करीब छह घंटे तक पूछताछ की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेत में पानी पीने से लगभग डेढ़ दर्जन भैंसों की मौत : आधा दर्जन से अधिक की हालत गंभीर

भवानीगढ़ । निकटवर्ती गांव संघरेड़ी मोड़ पर बुधवार को गुज्जर समुदाय के दो व्यक्तियों द्वारा अपनी भैंसों को चराते समय एक खेत में पानी पीने से लगभग डेढ़ दर्जन भैंसों की अचानक तबीयत बिगड़ने से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के गृह पधारे जैन संत श्री सुशील मुनि जी : खन्ना दम्पति ने लिया आशीर्वाद : कहा संतों के आशीर्वाद से संतुलित है सृष्टि 

होशियारपुर 22 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना के निवास स्थान पर जैन संत श्री शुशील मुनि जी ने अपने शिष्यों सहित चरण डाले। इस मौके खन्ना ने कहा की...
article-image
पंजाब

21 साल के युवक की छाती में मारी 3 गोली : बदमाशों ने कार घेरकर किया हमला

तरनतारन : तरनतारन में दिन-दहाड़े गोलियां मारकर 21 साल के नौजवान की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग कारों और बाइकों पर सवार होकर नौजवान की कार को घेरने की कोशिश...
article-image
पंजाब

15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये ड्रग मनी : दसवीं का छात्र पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा

अमृतसर : रामतीर्थ रोड पर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने नाके से एक 16 वर्षीय किशोर को 15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ पकड़ा है। उसके परिवार के...
Translate »
error: Content is protected !!