हाईवे पर फिर से दरका पहाड़… ढाई घंटे तक एंबुलेंस भी फंसी रही

by

एएम नाथ । मंडी। मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर मंडी-पंडोह के बीच 9 मील क्षेत्र में सोमवार सुबह फिर पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरे। इस कारण हाईवे बंद हो गया। यह घटना तड़के करीब 4:00 बजे हुई, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई।

हाईवे को करीब 2.5 घंटे बाद सुबह 6:30 बजे यातायात के लिए खोला गया। इस दौरान कुल्लू अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआइ जा रही एक एंबुलेंस रास्ते में फंस गई, जिससे मरीज को इलाज मिलने में देरी हुई।

मलबे में फंस गया वाहन, तुरंत बाहर निकले सवार

वहीं मलबे में एक वाहन भी फंस गया था। गाड़ी में सवार यात्री समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। फंसे वाहन को बाद में हाइड्रा मशीन की सहायता से बाहर निकाला गया। अन्य वाहन चालकों को भी इस दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जागर नाले का पानी भी सड़क पर आया

रातभर हुई तेज बारिश के कारण जागर नाले का पानी भी सड़क पर आ गया था, जिससे हाईवे रात को करीब एक घंटे तक बाधित रहा। सुबह अचानक बारिश तेज होने से 9 मील के पास फिर से पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे।

लगातार डरा रहा 9 मील का पहाड़

यह क्षेत्र अब हाईवे का सबसे संवेदनशील और भयानक हिस्सा बन चुका है। आए दिन मलबा गिरने की घटनाएं यहां आम हो गई हैं। सोमवार को भी जब हाईवे खोला गया, तो पुलिस की निगरानी में एक-एक कर वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों और इस मार्ग पर यात्रा करने वालों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन और एनएचएआई से इस स्थान पर स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि बार-बार जान का जोखिम न उठाना पड़े।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने किया बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा : लोगों की समस्याओं को जाना, विकास हेतु फंड जारी करने का दिया भरोसा

बलाचौर, 22 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के अलग – अलग गांवों रक्कड़ा ढाहां और मजारी में जनसभाओं को सम्बोधित किया गया। इसके...
article-image
पंजाब

AG मनिंदरजीत बेदी को लारैंस गैंग से मिली धमकी : सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

चंडीगढ़ : पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत वेदी को कथित तौर पर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के...
article-image
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका : कांग्रेस ने उनके दो करीबियों को किया सस्पेंड – दोनों नेताओं ने सिद्धू के लिए मोगा में पिछले 21 जनवरी को रैली की थी आयोजित

सिद्धू के लिए किया था रैली का इंतजाम, कांग्रेस ने इन दो नेताओं को किया सस्पेंड चंडीगढ़।  पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस ने उनके दो करीबियों को सस्पेंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर,  चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, जे.सी. शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन सशक्तिकरण के मंत्र मजबूत चुनाव प्रबंधन और बूथ समन्वय से मिलेगी...
Translate »
error: Content is protected !!