हाईवे पर लेकर नहीं जा सकते ट्रैक्टर और ट्रॉली : प्रदर्शन कर रहे किसानों को हाई कोर्ट की नसीहत

by

चंडीगढ़  : प्रदर्शन कर रहे किसानों के मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान एचसी ने कहा कि हाईवे पर ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर नहीं जा सकते हैं। अदालत ने इस लेकर मोटर वीकल ऐक्ट का हवाला दिया है।  कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिया कि बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा न होने दें। एचसी की ओर से कहा गया कि अधिकारों की बात तो सभी करते हैं, लेकिन संवैधानिक कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। किसान आंदोलन को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, ‘आप ट्राली में सवार होकर अमृतसर से दिल्ली के लिए जा रहे हैं। हर किसी को आपके मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी है, मगर कुछ संवैधानिक कर्तव्य भी हैं जिनका पालन किया जाना चाहिए।’

                अदालत ने मंगलवार को कहा कि उन्हें (किसानों) प्रदर्शन करने का अधिकार है, मगर कुछ जरूरी पाबंदियों का भी पालन होना चाहिए। सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से हाई कोर्ट को बताया गया कि प्रदर्शनकारी किसानों की मांग को लेकर बैठकें हुई हैं। इस पर एचसी ने केंद्र सरकार को एक नया हलफनामा दायर करने का आदेश दिया, जिसमें यह बताया गया हो कि मीटिंग्स से क्या निकलकर सामने आया है। अब इस मामले पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी।

 किसानों ने 5 साल MSP वाला प्रस्ताव ठुकराया :   किसान नेताओं ने 5 साल के लिए सरकारी एजेंसियों की ओर से एमएसपी पर दालों, मक्का और कपास की खरीद के केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इनका कहना था कि केंद्र का प्रस्ताव किसानों के पक्ष में नहीं है। रविवार को किसान नेताओं के साथ चौथे दौर की बातचीत में तीन केंद्रीय मंत्रियों की समिति ने प्रस्ताव दिया था कि किसानों के साथ समझौता करने के बाद सरकारी एजेंसियां 5 साल तक दालें, मक्का और कपास एमएसपी पर खरीदेंगी। अब किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने केंद्र से फसलों के लिए MSP पर कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित किसानों की अन्य मांगों को स्वीकार करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह बुधवार को दिल्ली जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में बादल फटा : 2 की जान गई,, 39 सड़कें ठप, राहत कार्य शुरू

एएम नाथ । चंबा :जिले में रविवार रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. जिले के कई इलाकों में भारी जलभराव और भूस्खलन की घटनाओं ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर महीनें क़र्ज़ लेना नहीं भूलती है सरकार : विकास का कोई काम नज़र नहीं आता, सिर्फ़ हर जगह असंतोष और निराशा का है माहौल – जयराम ठाकुर

भवन निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सराहनीय, पूर्व सरकार में हमने की थी पैरवी सरकार कह रही है कि ओपीएस दे दिया तो सड़कों पर क्यों हैं कर्मचारी एएम नाथ। शिमला : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौड़ी केवल एक खेल नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक: रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया जिला स्तरीय कौड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता में 128 टीमें ले रही है हिस्सा एएम नाथ। चम्बा :  अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कौड़ी प्रतियोगिता...
article-image
पंजाब

दो कैंटरो की टक्कर में दोनों चालकों की मौत : माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर बाहोवाल के पास हुई दुर्घटना

गढ़शंकर, 20 अक्तूबर  : माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर बाहोवाल गांव के पास पुल पर आज सुबह करीब सात बजे दो कैटरो की आमने सामने टक्कर हो गई, इस टक्कर में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़...
Translate »
error: Content is protected !!