हाटी क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के मुददे पर क्षेत्रवासियों को गुमराह किया जा रहा, प्रदेश सरकार का 9 माह का कार्यकाल उपलब्धियों भरा-हर्षवर्धन चौहान

by

नाहन, 16 अक्तूबर। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक आदर्श राज्य के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल ने अहम उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का 9 माह का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है और हिमाचल प्रदेश को विकसित राज्य के रूप में उभारना ही हमारा ध्येय है।
उद्योग मंत्री आज सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटियाणा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठोंठा जाखल के निरीक्षण अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापकों और क्षेत्र वासियों को सम्बोधित कर रहे थे।
उद्योग मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का ऋण छोड़ कर गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा तथा सीमित संसाधनों के बावजूद भी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को थमने नहीं दिया गया है। आपदा के कारण प्रदेश में 550 से अधिक लोगों की जानें गई हैं तथा 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि हाटी क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के मुददे पर क्षेत्रवासियों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाटी क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने के मामले में कुछ त्रुटियां रह गई है और कुछ मामलों पर स्पष्टीकरण वांछित है, जिसके लिए केन्द्र सरकार को मामला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जैसे कि केन्द्र सरकार से इन मुददों पर रिपोर्ट प्राप्त होगी क्षेत्रवासियों को जनजातीय दर्जा प्रदान किया जायेगा।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के पुरानी पैंशन बहाल की है जिससे प्रदेश के लगभग 1.36 लाख कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ पहुंचा है जिससे कमर्चारियों एवं उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग में सुक्खू सरकार ने एक साथ 6000 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की है ताकि प्रदेश के हर क्षेत्र में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा मिल सके।
उद्योग मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में बिना बजट और स्टाफ के शिक्षण संस्थान खोल दिये। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि जो भी नये संस्थान खोले जायें उनमें वांछित संख्या में कर्मचारियों की नियुक्ति की जाये ताकि क्षेत्रवासियों को आधारभूत सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग भ्रष्टाचार का अडडा बन गया था, यहां पर अमीर आदमी पेपर खरीद रहा था और गरीब आदमी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। हमारी सरकार ने नये सिरे से हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग का गठन किया और अब यह आयोग पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है।
हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई क्षेत्र में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 9 माह के दौरान शिलाई क्षेत्र में 52 करोड़ रुपये की तीन सड़कें स्वीकृत हुई हैं। उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की 10-12 योजनायें स्वीकृत हुई हैं जिन पर कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार 4.50 करोड़ रुपये ठोंठा-जाखल में पेयजल योजना तैयार की जा रही है। इससे क्षेत्र में पेयजल की किल्लत दूर होगी। उन्होंने कहा कि रोनाहट कालेज का कार्य शीघ्र आरम्भ होगा।
हर्षवर्धन चौहान ने ठोंठा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिटियाणा के अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने ठोंठा और जाखल में 2 सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि ठोंठा जाखल सडक़ को जल्द पक्का किया जायेगा।
उद्योग मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठोंठा-जाखल के लिए 50 डैस्क, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिटियाणा और कोटापाब के लिए 75-75 डैस्क देने की घोषणायें की। उन्होंने ठांेठा जाखल स्कूल की छत की मुरम्मत करवाने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने आज विभिन्न स्कूलों के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र वासियों की समस्यायें सुनी।
उद्योग मंत्री ने गत सांय जाखना में जन समस्यायें सुनी और अधिकतर मामलों को मौके पर ही निपटा दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिलाई सीता राम शर्मा, एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, जिला आयुष अधिकारी राजन सिंह, महा प्रबंधक उद्योग साक्षी सती, उप निदेशक शिक्षा कर्म चंद, प्रधानाचार्य टटीयाना चमेल सिंह एवम् एसएमसी अध्यक्ष चन्द्र सैन, प्रधान पार्वती देवी, प्रधान ठोंठा जाखल निशा, कफोटा ज़ोन अध्यक्ष सुमेर ठाकुर, पूर्व प्रधान खजान सिंह पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*धर्मशाला में “रेड रन” युवा उत्सव मैराथन का हुआ भव्य आयोजन: एचआईवी और टीबी जागरूकता को मिला नया आयाम*

*छात्र-छात्राओं ने मैराथन में दिखाया जोश, विजेताओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सम्मानित* एएम नाथ। धर्मशाला, 29 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को “युवा उत्सव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘ईट राइट मेला’ – ऊना में पहली दिसंबर को लगेगा : मेले का उद्देश्य लोगों को उत्तम आहार को लेकर जागरूक करना – DC जतिन लाल

रोहित भदसाली :  ऊना, 3 अक्तूबर. ऊना में पहली दिसंबर को ‘ईट राइट मेला’ आयोजित किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के परिसर में लगने वाले इस एक दिवसीय मेले का उद्देश्य...
हिमाचल प्रदेश

ऊना कालेज में कैच द रेन कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 22 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र ऊना की और से राजकीय महाविद्यालय ऊना में सोमवार को खण्ड स्तरीय जल शक्ति अभियान 02 के अंतर्गत कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की दो साल के कार्यकाल की नाकामयाबियों को लेकर हम जाएंगे जनता के बीच : जयराम ठाकुर

शिमला : विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के दो साल के कार्यकाल को निराशाजनक और नाकामी भरा करार दिया है। विपक्ष का कहना है कि दो...
Translate »
error: Content is protected !!