हाथ से मैला उठाने के कार्य कर रहे व्यक्ति के पुनर्वास के लिए 40 हजार रुपये की वित्तीय सहायता : एसडीएम मनीष कुमार सोनी

by

हमीरपुर 21 अक्तूबर। हाथ से मैला उठाने वाले कर्मचारियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अध्निियम-2013 के अंतर्गत उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोेधन समिति की बैठक शनिवार को यहां एसडीएम मनीष कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि मैला उठाने वाले कर्मचारियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अध्निियम-2013 में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। इनका उल्लंघन करने वालों को सजा हो सकती है।
उन्होंने बताया कि मानव मल-मूत्र को हाथ से उठाने, साफ करने, उसके निपटान के लिए या अन्यथा किसी रीति से उठाने के लिए किसी व्यक्ति को स्थानीय प्राधिकारी, अभिकरण या ठेकेदार द्वारा लगाया जाता है या नियोजित किया जाता है तो नियोक्ता को भारतीय दंड संहिता के सेक्शन 175 व 176 के अंतर्गत सजा का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि हाथ से मैला उठाने के कार्य कर रहे व्यक्ति के पुनर्वास के लिए 40 हजार रुपये की वित्तीय सहायता, स्वरोजगार के लिए रियायती ब्याज दर पर 15 लाख रुपये तक के ऋण और कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए 2 वर्षों तक प्रतिमाह 3000 रुपये की सहायता का प्रावधान भी है।
बैठक में समिति के समस्त सदस्यों ने बताया कि हमीरपुर में हाथ से मैला उठाने का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। एसडीएम ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवरेज चैंबरों की सफाई करने वाले कामगारों के पास सभी आवश्यक उपकरण होने चाहिए। चैंबरों की सफाई के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में सफाई कर्मचारियों से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर समिति सदस्य सचिव एवं तहसील कल्याण अधिकारी राकेश पुरी ने विभिन्न मुद्दों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में बीडीओ हिमांशी शर्मा, नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बलवीर सिंह बिरला, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की प्रबंधक सुमन ठाकुर, अन्य अधिकारी और गैर सरकारी सदस्य बाबू राम भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

2022 से पूर्व कार्यरत दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को दिया जाएगा उच्च वेतनमान : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में हुई 12 से 15% वृद्धि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) को भी दो वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा  शिमला :  मुख्यमंत्री जय राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन केंद्र में क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : चंबा, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिलों के चुनिंदा कॉलेजों के नोडल अधिकारी और एनजीओ के पदाधिकारी थे शामिल

धर्मशाला, 30 दिसंबर। सरकारी – गैर-सरकारी संगठन के अंतर-एजेंसी समूह के माध्यम से बेहतर क्षेत्रीय समन्वय और समुदाय आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण को बढ़ाने के लिए डीडीएमए कांगड़ा ने एजुकेयर धर्मशाला के सहयोग से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर  आयोजित- 104 कामगारों के स्वास्थ्य की जाँच की गई : श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी 

एएम नाथ। चंबा, 16 फरवरी हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय चम्बा के तत्वावधान और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पंडित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज चम्बा के निर्माण कार्यस्थल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए सहयोग देने के लिए केंद्र का आभार : जयराम ठाकुर

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा 2023 की त्रासदी में केंद्र सरकार ने 5100 करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक...
Translate »
error: Content is protected !!