हाथों में लाल रंग का चूड़ा : युवती का नग्न अवस्था में क्षत-विक्षप्त शव पुलिया के नीचे मिला

by
रोहित जसवाल। गगेरट  : हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डर हुआ है।  ऊना जिले में एक नाले में पुलिया के नीचे पुलिस को एक युवती की लाश मिली है। पुलिस को अंदेशा है कि युवती की रेप के बाद हत्या की गई है और वहां पर युवती को फैंका गया है। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, युवती की पहचान नहीं हो पाई है.
जानकारी के अनुसार, ऊना के गगेरट थाना क्षेत्र में अंबोटा सड़क पर एक पुलिया के नीचे 25 से 30 साल की महिला का शव मिला।  महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और चेहरा बुरी तरह से बिगड़ा हुआ था. उधर, शव में कीड़े चल रहे हैं. गगरेट पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल, मंगलवार सुबह आशा देवी मंदिर से अंबोटा मार्ग पर कुछ स्थानीय लोग जंगल में घास काटने गए थे।  इस दौरान ग्रामीणों को बदबू आई तो मार्ग के नीचे बनी पुलिया में देखा तो होश उड़ गए. यहा पर महिला निर्वस्त्र हालत में थी. सूचना के बाद मौका पर पहुंची पुलिस ने पाया एक महिला का नग्न अवस्था में क्षत-विक्षप्त शव पड़ा मिला। महिला का चेहरा बुरी तरह से बिगड़ चुका था और चेहरे पर कीड़े चल रहे हैं. माना जा रहा है कि महिला से दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतारा गया है। डीएसपी डा. वसुधा सूद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और साक्ष्य एकत्रित करने के लिए आरएफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है।
हाथ में लाल रंग की चूड़ियां पहनी
पुलिस के अनुसार, आशा देवी मंदिर से अम्बोटा को जाने वाली सड़क पर पंजाब सीमा से लगती है. महिला ने हांथो में लाल रंग की चूड़ियां पहनी हुई है और हाथों के नाखूनों पर हरे रंग का नेल पोलिश लगा हुआ है. प्रथम दृष्टया से यह महिला पंजाब राज्य की लग रही है. क्योंकि स्थानीय लोगों ने इस महिला को पहचाने से इंकार कर दिया है. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 50 दिन में 15वां मर्डर हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिव शिक्षा विभाग राकेश कंवर ने किया डॉ. प्रशांत रमण रवि द्वारा लिखित काव्य संग्रह का विमोचन

एएम नाथ। चम्बा : भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश तथा हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय चंबा में डॉक्टर प्रशांत रमण रवि द्वारा लिखित काव्य संग्रह पहाड़...
article-image
पंजाब

सरकार हर महीने पेंशन दें– पेंशनर्स ने मीटिंग उठाई

पेंशनर्स की हुई मीटिंग… सरकार से हर म माहिलपुर – पंचायती राज पेंशनर्स यूनियन पंजाब जिला होशियारपुर की मीटिंग माहिलपुर ब्लाक के प्रधान राम आसरा की अगुवाई में रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। इस मीटिंग...
article-image
पंजाब

परमपाल कौर के इस्तीफे के बाद आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दिया

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले सिकंदर सिंह मलूका की बहू आईएएस परमपाल कौर के इस्तीफे के बाद अब पंजाब के एक और आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी करनैल...
article-image
पंजाब

SSP-DSP सहित पांच लोग दोषी करार : 32 साल पुराने फेक एनकाउंटर मामले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला

मोहाली। वर्ष 1993 में पंजाब के तरनतारन ज़िले में हुए एक फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी समेत पांच लोगों को दोषी करार दिया...
Translate »
error: Content is protected !!