हादसा- बिलासपुर में HRTC बस की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत, मामला दर्ज

by
एएम नाथ। बिलासपुर :
बिलासपुर बस अड्डा के समीप बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में HRTC बस की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक युवक की पहचान रघुवीर के रूप में हुई है। जो अपने काम से कहीं जा रहा था कि अचानक सरकाघाट से शिमला के लिए जा रही HRTC बस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सुचना मिलने पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना से आक्रोशित गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की।
ASP ने मौका पर पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए आक्रोशित लोगों को समझाया। DSP बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि HRTC बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

20 स्टार प्रचारक आप उतारेगी मैदान में : मान और सिसोदिया पर रहेगी चुनाव प्रचार की कमान

शिमला : आप ने हिमाचल में 20 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। जिसमें केंद्रीय आप नेताओं के साथ-साथ हिमाचल के नेता भी शामिल हैं। 29 अक्तूबर से आप पार्टी के वरिष्ठ नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप को एक और झटका : आप के विधायक को ईडी ने किया ग्रिफ्तार : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विधायक खान ईडी के सामने पूछताछ के लिए हुए थेपेश

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें वक्फ बोर्ड नियुक्ति घोटाले में में पीएमएलए  के तहत गिरफ्तार किया गया। ईडी ने करीब 9 घंटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नुक्कड़ नाटक से बताया मतदान का महत्व

ऊना: भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग ऊना के सौजन्य से आज प्रेम नगर वार्ड 1 में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!