बीनेवाल में युवक पर किए हमले के मामला – पुलिस ने 24 घंटे में चारों आरोपियों को किया ग्रिफतार : एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली

by

गढ़शंकर : बीनेवाल में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के चारों आरोपियों को गढ़शंकर पुलिस ने 24 घंटों में ग्रिफतार कर लिया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि पांच फरवरी को गांव बीनेवाल में देर शाम को जसविंदर सिंह सेानू निवासी बीनेवाल पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के मामलें में उसके भाई रविंद्र सिंह उर्फ बिंदू पुत्र सागर सिंह निवासी बीनेवाल के ब्यानों पर हमला करने वाले नीरज राणा पुत्र दिलाबर सिंह व बूटा सिंह पुत्र सुच्चा सिंह दोनों निवासी गद्दीवाल, नवदीप सिंह उर्फ तन्नू पुत्र गुरबखश सिंह निवासी कोकोवाल मजारी व अकशै पुत्र राजेश कुमार निवासी मजारी(कोकोवाल) के खिलाफ धाराा 341, 323,324, 307,148 व 149 तहत मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंद्र लाबां दुारा बुरे लोगो के खिलाफ शुरू की गई मुहिंम के तहत, एसपी इनवेस्टीगेशन सरबजीत सिंह बाहिया और डीएसपी सतीश कुमार की अगुआई में एएसआई वासदेव ने 24 घंटों में उकत चारों आरोपियों को ग्रिफतार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपयिों को अदालत में पेश कर रिमांड प्राप्त कर गहराई से पूछताछ की जाएगी।
फोटो : एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देते हुए और साथ में पकड़े गए आरोपी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साढ़े पांच लाख रुपये की नगदी उड़ाई : दुकानदार को बातों में उलझकर चोरों ने दुकान के गल्ले से

माहिलपुर – असमाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद हैं और वह जब चाहे वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते है और पुलिस प्रशासन लकीर पीटते रह जाता है। शुक्रवार को माहिलपुर के मुख्य चौक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश बनाए 18 लाख से ज्यादा प्राइमरी मेंबर – बूथों पर भी अब होगा 12 सदस्यीय कमेटी का गठन

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपनी संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव किया है।  सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज की बी.एससी. बी.एड. की 2 छात्राओं ने पंजाब विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में पहला और दूसरा स्थान किया हासिल

भाव्या और हरमनप्रीत कौर ने पांचवीं बार मेरिट सूची में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया गढ़शंकर : पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.एससी. बी.एड. के पांचवें सेमेस्टर के घोषित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20000 लोगों को घर छोड़ने के आदेश…खतरे के निशान से ऊपर पौंग डैम का जलस्तर : 1.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ेगा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। मंडी, कुल्लू और मनाली में भारी बारिश के चलते ब्यास नदी के पानी में बेहताशा इजाफा होने से अब कांगड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!