युवक ने बाप को किया किडनैप : रणजीत सिंह राणा सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज

by

अमृतसर : अमृतसर में रूरल पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपने ही बाप को किडनैप करने का मामला दर्ज किया है। शिकायत भी दूसरे बेटे ने ही की है। आरोप लगाया है कि उसका भाई पिता को नुकसान पहुंचा सकता है। जिसके बाद घरिंडा थाने की पुलिस ने रणजीत सिंह राणा सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अटलगढ़ निवासी जसवंत सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके पिता गुरनाम सिंह को उसका भाई रणजीत सिंह अपने साथियों के साथ अगवा करके ले गया है। वह रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील में गए थे। जहां उसका भाई रणजीत सिंह, गगनदीप सिंह व लवदीप सिंह और रूप सिंह, दिलबाग सिंह व कप्तान सिंह पहुंच गए। पुलिस के सामने आरोपियों ने उसके साथ झगड़ना शुरू कर दिया।
दोनों भाइयों को झगड़ते देख पिता गुरनाम सिंह बीच बचाव के लिए आ गए, लेकिन रणजीत सिंह ने उम्र का लिहाज ना करते हुए उन पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद उसके भाई रणजीत सिंह ने पिता गुरानाम सिंह को उठाया और साथ चले गए। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों भाइयों के बीच बांटी गई जमीन को लेकर तनाव चल रहा है। पिता छोटे बेटे जसवंत के साथ तहसील में उसके हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री करवाने पहुंचे थे। जिसके बाद भाई रणजीत भी वहीं पहुंच गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

काग्रेस सरकार समय करवाए विकास कार्यो के नींव पत्थर उखाड़ कर अपने उदघाटन के पत्थर ना लगवाए डिप्टी स्पीकर रोड़ी : पूर्व विधायक गोल्डी

आरटीआई से लोग जानकारी ले सकते काग्रेस ने कितनी ग्रांट दी पिछली सरकार समय और अव दो साल में आप ने कितनी ग्रांट दी गढ़शंकर :  गढ़शंकर शहर में काग्रेस सरकार दुारा दी गई...
पंजाब

गोलियां मार कर सास की हत्या व पत्नी को गंभीर घायल करने वाले मनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज।

माहिलपुर – गोलियां मारकर सास की हत्या व पत्नी को गोलियां मार कर गंभीर घायल करने वाले एनआरआई मनदीप सिंह के खिलाफ चब्बेवाल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। चब्बेवाल पुलिस ने आरोपी...
article-image
पंजाब

25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा नेत्रदान पखवाड़ा …संस्था की ओर से अब तक 4171 लोगों की आंखों की पुतली के ऑपरेशन कर वाए जा चुके : डॉ. तरसेम सिंह

गढ़शंकर, 20 अगस्त: रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से सिविल अस्पताल गढ़शंकर के सहयोग से 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को नेत्रदान के...
article-image
पंजाब , समाचार

प्रदेश में 20 एम.वी.ए पावर ट्रांसफार्मरों वाले 40 नए 66 के.वी सब स्टेशन किए जा रहे हैं स्थापित: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

बिजली मंत्री ने उपभोक्ता को समर्पित किया 66 केवी सब-स्टेशन कल्याणपुर, पंजाब को बनाएंगे बिजली सरप्लस प्रदेश होशियारपुर, 26 मई: बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान केे...
Translate »
error: Content is protected !!