हार्ट अटैक : तिरंगे के सामने दम तोड़ा स्काउट कमिश्नर ने

by

चंडीगढ़ : स्काउट कमिश्नर मास्टर हरजीत सिंह अचिंत 40 साल से जिस तिरंगे की सेवा करते रहे, उसी के सामने उनके प्राण पखेरू हो गए। आनंदपुर साहिब में कराए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 74 साल के अचिंत को तिरंगा लहराने के कुछ ही पल बाद ही हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी जिंदगी नहीं बच सकी।
आनंदपुर साहिब में स्काउट कमिश्नर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर झंडा लहराने की पूरी तैयारी करते थे। इस 15 अगस्त को भी उन्होंने इसकी तैयारी की। यहां एसडीएम मनीषा राणा चीफ गेस्ट थी। हरजीत सिंह अचिंत ने तिरंगा लहराने में एसडीएम की मदद की। इसके बाद जब एसडीएम परेड का निरीक्षण करने जा रही थी तो अचिंत को अचानक हार्ट अटैक आ गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मलेरिया से बचाव संबंधी लोगों को जागरूक किया

गढ़शंकर : पंजाब के निर्देशों पर तथा एसएमओ गढ़शंकर डॉक्टर रमन कुमार के नेतृत्व में गढ़शंकर के स्लम एरिया में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मलेरिया से संबंधित वर्कशॉप लगाई गई और लोगों को मलेरिया से...
article-image
पंजाब

एफसी दिल्ली ने टेकरो ऊना को 2-0 से एसबीबीएस खियाला ने एफए पालदी को 1-0 से तो एसजीजीएस माहिलपुर ने पनेल्टी किक में एमएलयू डीएवी फगवाड़ा को 6-5 से दी मात

माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के पांचवे दिन कालेज वर्ग के पहला मुकाबला श्री...
Translate »
error: Content is protected !!