हिम देसी घी 40 और मक्खन 20 रुपए प्रति किलो महंगा : देसी घी और मक्खन समेत अन्य उत्पादों के दाम बढ़े

by

शिमला :
हिमाचल प्रदेश राज्य मिल्क फेडरेशन ने देसी घी और मक्खन समेत अन्य उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। ग्राहकों को अब मिल्कफेड का हिम घी 40 रुपये और मक्खन 20 रुपये महंगा मिलेगा। इससे पहले मार्च में मिल्कफेड ने दूध की दरों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। मिल्कफेड के प्रदेश भर में 150 से ज्यादा बिक्री केंद्र हैं। इनमें करीब 80 रिटेलर, 40 से ज्यादा मिल्कबार और 20 डीलर प्रदेशभर में मिल्कफेड का सामान बेच रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य मिल्क फेडरेशन ने देसी घी और मक्खन समेत अन्य उत्पादों के दाम बढ़ा कर ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हिम घी की कीमत 600 रुपये प्रति किलो कर दी है, पहले 560 रुपये प्रति किलो थी। इसी तरह मक्खन अब 480 रुपये की जगह 500 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा।
इस बारे में मिल्कफेड के मार्केट इंचार्ज चेतराम शर्मा ने कहा कि बढ़ाई गई दरों की लिस्ट सभी बिक्री केंद्रों पर भेज दी गई है। एक जून से नई दरों पर उत्पाद बेचे जा रहे हैं।
मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र अत्री ने बताया कि हिम घी, मक्खन समेत कुछ उत्पादों की दरें बढ़ाई हैं। सभी उत्पाद प्रदेश के करीब 150 केंद्रों पर बेचे जा रहे हैं।
प्रति किलो हुई बढ़ोतरी :
उत्पाद पुरानी दरें नई दरें
हिम घी 560 600
मक्खन 480 500
पनीर 310 320
पनीर (200 ग्राम) 70 75
दही 46 60

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने परिवार के हितों लिए उड़ाई भारतीय संविधान के धज्जियां – “कांस्टीट्यूशन ऑफ़ इंडिया” को “कांस्टिट्यूशन ऑफ़ इंदिरा” बनाने वाले अब दे रहे हैं संविधान की दुहाई: जयराम ठाकुर

अपने विपक्षियों की सरकार गिराने के लिए कांग्रेस ने 90 बार किया धारा 356 का दुरुपयोग बाबा साहब के अपमान के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस के सभी नेता एएम नाथ। मंडी ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाराज हुए तारा के बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया : एपी ढिल्लों ने भरे कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया को किया किस-हग

बालीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है। यह वीडियो पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के मुंबई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS अफसर घूंघट डालकर मरीज बनकर पहुंची अस्पताल : जब परिचय दिया तो वहां पर मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ में हड़कंप मच गया

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) :   अफसर औचक निरीक्षण करने के लिए गोपनीत तरीके से मौके पर पहुंच जाए,अभी तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ऐसा रियल में हुआ...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट

भुबुजोत में सुरंग निर्माण का किया आग्रह एएम नाथ। नई दिल्ली :  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!