हिमाचल की 564 सडक़ें और 100 पुल आएंगे जांच के घेरे में : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने क्वालिटी जांचने का दिया लक्ष्य

by

शिमला : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत हिमाचल में वर्ष 2022-23 के दौरान 664 सडक़ एवं पुलों के प्रोजेक्ट की क्वालिटी जांचने का लक्ष्य दिया है। इनमें 564 सडक़ें और 100 पुल शामिल हैं। है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बिना क्वालिटी जांच के ठेकेदार को पेमेंट नहीं देने का प्रावधान कर रखा है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य की त्री-स्तरीय (थ्री-टायर इंस्पैक्शन) की व्यवस्था है।
गौरतलब है कि गुणवत्ता जांच के दौरान किसी तरह की कमी पाए जाने की सूरत में स्टेट/नैशनल स्टेट क्वालिटी मॉनिटर लोक निर्माण विभाग से कार्रवाई की सिफारिश करते है या संबंधित काम को पुन: करने की हिदायत दी जाती है।
केंद्र ने सभी स्टेट क्वालिटी मॉनिटर को गुणवत्ता जांचने के लक्ष्य को समय पर पूरा करने की हिदायत दे रखी है। स्टेट क्वालिटी मॉनिटर को निर्देश दिए गए हैं कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत बनाई जा रही प्रत्येक सडक़ एवं पुल की कम से कम तीन बार अवश्य क्वालिटी जांची जाए। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना वन और टू के तहत राज्य में सडक़ें एवं पुल बनाने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना-3 में पुरानी सडक़ों को अपग्रेड व चौड़ा करने का काम चला हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया पर शिकंजा कसने से बिकाऊ पूर्व विधायक गए थे तिलमिला : राजेश धर्माणी

एएम नाथ।  बिलासपुर :कांग्रेस से बगावत करने वाले पूर्व विधायकों और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी आड़े हाथों लेते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री और बड़सर विधानसभा क्षेत्र में ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं के लिए रोजगार सृजन और कौशल विकास प्रदेश का ध्येय: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के कौशल उन्नयन की दिशा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

2022 से पूर्व कार्यरत दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को दिया जाएगा उच्च वेतनमान : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में हुई 12 से 15% वृद्धि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) को भी दो वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा  शिमला :  मुख्यमंत्री जय राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्र संसद में नामी संस्थानों के छात्रों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद…हिमाचल प्रदेश देश का ‘हैप्पीएस्ट स्टेट’: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां छात्र संसद कार्यक्रम के तहत शिमला आए छात्रों से प्रदेश सचिवालय में संवाद किया। देश के प्रतिष्ठित आईआईटी, आईआईएम और राष्ट्रीय विधि...
Translate »
error: Content is protected !!