खनन माफिया पर शिकंजा कसने से बिकाऊ पूर्व विधायक गए थे तिलमिला : राजेश धर्माणी

by

एएम नाथ।  बिलासपुर :कांग्रेस से बगावत करने वाले पूर्व विधायकों और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी आड़े हाथों लेते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री और बड़सर विधानसभा क्षेत्र में ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपनी सरकार का समय भूल गए हैं। उनके समय प्रदेश में अराजकता का माहौल रहा। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। सुक्खू सरकार में अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। कानून अपने हाथ में लेने वालों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। अपराधी अब पुलिस गिरफ्त से दूर नहीं जा सकते। कुर्सी छिनते ही जयराम ठाकुर को झूठ बोलने की आदत पड़ गई है। उनके किसी भी बयान में सत्यता नहीं होती, वह मनगढ़ंत बातें करते हैं।

तकनीकी शिक्षा मंत्री और बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा है कि बिकाऊ विधायक धनबल से उपचुनाव में जीत दर्ज नहीं कर पाएंगे। जनबल के आगे धनबल नहीं चलेगा। खनन माफिया पर शिकंजा कसने से बिकाऊ विधायक तिलमिला गए थे। उनके तार भी माफिया से जुड़े थे, धीरे-धीरे सारी पोल खुल रही है। इन्होंने बीजेपी के साथ डील करने के बाद ही सरकार को गिराने की साजिश रची। बिकाऊ विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्य जोरशोर से चल रहे हैं। धर्माणी ने कहा कि सुजानपुर, बड़सर, कुटलैहड़, गगरेट, धर्मशाला और लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्रों में 300 से 400 करोड़ के कार्य हुए हैं। सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा तो विकास कार्यों के लिए कभी मुख्यमंत्री के पास गए ही नहीं। उनका अहंकार आड़े आ जाता था। सुजानपुर का विकास कांग्रेस की देन है, बीजेपी ने वहां कुछ नहीं किया है। कुछ महीने पहले तक बीजेपी को कोसने वाले राणा अब उसकी गोद में बैठकर झूठा गुणगान करने में लगे हैं। लेकिन जनता उनकी चाल, चेहरा और चरित्र पहचान चुकी है। राजेश धर्माणी ने कहा कि जनता ने बीजेपी को आने वाले चुनाव में जवाब देने का मन बना लिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद चंबा की त्रैमासिक बैठक आयोजित : जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल इत्यादि से संबंधित 56 मदों पर हुई चर्चा एएम नाथ।  चंबा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश के चलते छूटे कलाकारों के 26 को होंगे ऑडिशन

एएम नाथ। चम्बा : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के गत दिनों आयोजित हुए ऑडिशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार और प्रशासन के सहयोग से पंचायत स्तर पर प्रभावी तरीके से हुए विकास कार्य – चंद्र प्रभा नेगी

जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : जिला परिषद की बैठक का आयोजन जिला परिषद भवन एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र चलौंठी में शनिवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC की पहल: संकटमोचन मंदिर पार्क को मिला नया जीवन : 15 वर्ष बाद 20 लाख से चमका पार्क, बच्चों के लिए नए झूले

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का संकटमोचन मंदिर पार्क अब नए स्वरूप में नजर आएगा, जिससे पर्यटकों और स्थानीय बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। संकटमोचन मंदिर पार्क का नवीनीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!