हिमाचल की राजनीती की दिल्ली में बनी चुनावी रणनीति :  कांग्रेस हाईकमान का निर्देश, हिमाचल में संभावित प्रत्याशियों की सूची करें तैयार

by
नई दिल्ली/शिमला, 27 दिसम्बर :  आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर आज स्ट्रेटेजी कमेटी की मीटिंग में कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा क़ी बैठक में सभी ने तय किया है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी।
राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल में कैंडिडेट की लिस्ट तैयार करें ताकि चुनाव घोषित होते ही पार्टी समय रहते ग्राउंड पर प्रचार शुरू कर सके। राहुल गांधी ने कहा है कि जिसे पार्टी द्वारा आदेश दिया जाएगा, उसे ही चुनाव लड़ना होगा। स्ट्रेटेजी कमेटी की मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सभी नेताओं ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने आपदा के दौरान हिमाचल की अनदेखी के मुद्दे को लोकसभा चुनाव में उठाने का निर्णय लिया।
 हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने को लेकर चर्चा हुई है। कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल के सफल कार्यक्रमों को पार्टी जनता तक लेकर जाएगी। कांग्रेस पार्टी लोकसभा की चारों सीट जीतने के लिए कृत संकल्पित है।
कांग्रेस चारों सीटों पर खुद लड़ेगी चुनाव- सुक्खू
सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस की चारों सीटों पर अच्छी स्थिति में है। हिमाचल में आपदा से सबसे भीषण तबाही हुई है। मगर, केंद्र से हमें आर्थिक मदद नहीं मिल पाई। केंद्र ने राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर भर्ती जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस की जीत पक्की है। केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किए जाना लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुद्दे रहेंगे। सभी ने मिलकर यह तय किया है कि हम कांग्रेस सरकार की योजनाएं और कार्यक्रम जन-जन तक लेकर जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गुरप्रीत की हत्या व मोरंवाली मे दो जून को युवक पर फायरिंग करने के आरोप में चार युवक चार पिस्टलों , वीस जिंदा कारतूसों व तीन मैगजीन सहित ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो सितंवर को गढ़शंकर में बार्ड नंबर तेरह में युवक को तेजधार हथियारों से काट कर हत्या करने व गांव मोरांवाली में दो जून को एक युवक पर फायरिंग करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दरबार लख दाता साखी सुलतान गोनस पाक सरकंार गयारवीं वाले के धार्मिक स्थल भंडियार में वार्षिक धार्मिक समागम आयोजित

देश में शांति बनाए रखने और समस्त देशवासियों में भाईचारक सांझ और उनकी उन्नित की गद्ीनशीन बाबा काले शाह ने की दुआ गढ़शंकर । दरबार लख दाता साखी सुलतान गोनस पाक सरकंार गयारवीं वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7.50 करोड़ में खरीदी जमीन : घंटे भर में हुई म्यूटेशन – फिर 58 करोड़ में DLF को बेचा…. रॉबर्ड वाड्रा से ED कर रही पूछताछ

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय करोड़ों की लैंड डील और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ की है. यह मामला रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC का ग्राम पंचायतों के विकास में जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और पंचायतों का समग्र एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए जन भागीदारी पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का...
Translate »
error: Content is protected !!