हिमाचल की साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण से सताए लोगों का शिष्टमंडल डीसी को मिला

by

होशियारपुर :
पंजाब की सीमा के साथ हिमाचल के जिला ऊना के गांव गोंदपुर में चल रही साबुन एवं रिफाइनरी के प्रदूषण से सताए पंजाब के इलाका बीत के गांवों का शिष्टमंडल ‘लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी’ की अगुवाई में डिप्टी कमिश्नर होशियार से मिला। शिष्टमंडल की अगुवाई कमेटी के अध्यक्ष सूबेदार अशोक शर्मा ने की। शिष्टमंडल द्वारा डीसी को पेश किए गए मांगपत्र द्वारा गांव महिंदवाणी, महिंदवाणी गुज्जरां व इलाका बीत के लोगों को उक्त साबुन व रिफाइनरी फैक्ट्री के प्रदूषण से पैदा हो रही समस्याओं के बारे में बताया गया। उन्होंने उपरोक्त क्षेत्र में लगातार हवा, पानी के प्रदूषण के अलावा धुएं का प्रदूषण मार कर रहा है और वातावरण सेफ्टी के नियमों की अवहेलना की जा रही है।
शिष्टमंडल को डिप्टी कमिश्नर द्वारा जल्द इस मामले में सार्थक समाधान निकालने व कानूनी प्रक्रिया शुरु करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर सरपंच दिलबाग सिंह, सरपंच रमेश लाल, कैप्टन प्रकाश लादी, राणा जगरुप सिंह, विक्रम सिंह, गुरपाल सिंह, अवतार सिंह, चौधरी गुरमेल, चौधरी हरबंस लाल, कामरेड कुलभूषण कुमार, देवेन्द्र राणा, रामजी दास चौहान व सतीष राणा विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में स्वर्गीय जसप्रीत सिंह दरड़ मेमोरियल गेट का शिलान्यास

गढ़शंकर : प्रवासी भारतीया निवासी प्रमुख समाजसेवी  दर्शन सिंह पिंका और  परमजीत कौर दरड़ द्वारा अपने दिवंगत पुत्र जसप्रीत सिंह दरड़ की स्मृति में बनाए जा रहे बीएएम खालसा कॉलेज गढ़शंकर के आलीशान मुख्य...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल द्वारा डेंगू से बचाव को लेकर गढ़शंकर में जागरूकता रैली

गढ़शंकर, 5 अक्तूबर : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के निर्देशों तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्मल कुमार के नेतृत्व में विशेष ‘ड्राई डे गतिविधि’ के तहत डेंगू जागरूकता...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने नशे के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करने का समय, हर वार्ड में चलेगा जागरूकता अभियान

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर नगर निगम के विशेष सत्र में किया आह्वान पुनीत महाजन ।  चंडीगढ़, 27 जून : पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारों को उखाड़ने का बयान निंदनीय, गुरुद्वारे नहीं होते तो पूरा उत्तर भारत मुस्लिमों का होता : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

राजस्थान : तिजारा विधानसभा में भाजपा नेता संदीप दायमा के बयान का सिख समुदाय में विरोध बढ़ता जा रहा है। तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की भी संदीप दायमा के...
Translate »
error: Content is protected !!