रायजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी यूके एंड पंजाब ने जरूरतमंद महिला को भेंट की व्हीलचेयर

by
गढ़शंकर, 4 जुलाई: राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी यूके एंड पंजाब की ओर से समाजसेवा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गांव रामगढ़ झुंगियां की निवासी गुरविंदर कौर को व्हीलचेयर भेंट की गई। गुरविंदर कौर सड़क दुर्घटना के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। यह सेवा कार्य समाजसेवी भूपिंदर राणा के जन्मदिन के अवसर पर किया गया।
इस मौके पर सोसायटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था पहले भी हजारों जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर उपलब्ध करा चुकी है। हैप्पी साधोवाल ने कहा कि संस्था लगातार जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रही है। दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि उनकी संस्था जन्मदिन के अवसर पर केक काटने की बजाय जरूरतमंदों की मदद कर ऐसे दिन को सार्थक बनाती है।
डॉ. लखविंदर लक्की ने बताया कि डॉ. अमरजीत राजू लंबे समय से दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं तथा जल्द ही एक मेगा सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। भूपिंदर राणा ने अपने जन्मदिन पर लोगों से अपील की कि वे भी अपने विशेष अवसरों को जरूरतमंदों की सहायता कर यादगार बनाएं।
इस अवसर पर बीबी सुभाष मट्टू, एसबीआई बैंक समुंदड़ा के प्रबंधक जसवीर सिंह, मनजीत सिंह, कुणाल, बैंक कर्मचारी, तर्कशील नेता डॉ. जोगिंदर कुल्लेवाल तथा प्रिंसिपल कमलजीत कुल्लेवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कैप्शन: गांव रामगढ़ झुंगियां में जरूरतमंद महिला को व्हीलचेयर भेंट करते राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्य।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15876 केसों का मौके पर निपटारा, वर्ष 2024 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ : लोक अदालत के लिए जिले में 27 बैंचों का किया गया गठन

वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही किया गया निपटारा होशियारपुर, 9 मार्च: जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी के कार्यकारी चेयरमैन व माननीय न्यायधीश  पंजाब...
article-image
पंजाब

वित्त मंत्री चीमा और डॉ रवजोत को मिली नई जिम्मेदारी : लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद मंत्रियों के विभागों में बदलाव

चंडीगढ़- पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद, राज्य सरकार ने तुरंत प्रभाव से मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रखने के लिए...
article-image
पंजाब

D.A.V. College of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 18: Information Brochure-2025 of the D.A.V. College of Education, Hoshiarpur was released by Worthy Chief Guest Dr. Jasveera Minhas, Retd. Vice-Principal, Govt. College, Hoshiarpur. Sh. Anil Kumar Saini, Member, D.A.V. College Hoshiarpur...
Translate »
error: Content is protected !!