अंडर-23 महिला क्रिकेट में सुरभि व ममता के शानदार प्रदर्शन से पंजाब ने प्री-क्वार्टर में किया प्रवेश

by

पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना, प्रधान अमरजीत मेहता व संयुक्त सचिव सुरजीत राय ने टीम को जीत पर दी बधाई

प्री-क्वार्टर में उड़ीसा को 5 विकेट से हराकर पूल में किया टाप

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  बीसीसीआई द्वारा पांडेचेरी में करवाई जा रही अंडर-23 महिला क्रिकेट लीग टूर्नामैंट में पंजाब की टीम ने अपने अंतिम मैच में सुरभि व ममता की शानदार गेंदबाजी, मिनाक्षी महाजन, ज्योति यादव, अलिशा व अंकशिता की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत उड़ीसा को 5 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उड़ीसा के खिलाफ खेले गए मैच में उड़ीसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। पंजाब की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए सुरभि ने 10 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट तथा ममता रानी ने 10 ओवरों में 33 रन देकर 3 विकेट तथा प्रियंका ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया। जीत के लिए 50 ओवरों में 186 रन का लक्ष्य लेकर बल्ल्बाजी करने मैदान में उतरी पंजाब की टीम ने 48.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने के साथ ही यह मैच 5 विकेट से जीतकर अपने पूल में नंबर-1 स्थान हासिल किया। पंजाब की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए वंशिका महाजन ने 42, श्रुति यादव ने 39, अलीशा, अक्षिता भगत व अवनीत कौर ने क्रंमवार 26, 24, 23 रन का योगदान दिया। पंजाब की इस बड़ी जीत पर पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना, प्रधान अमरजीत मेहता तथा संयुक्त सचिव सुरजीत राय ने समूह पीसीए की ओर से टीम को जीत की बधाई देते हुए आशा प्रकट की कि टीम आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। इसी जीत के साथ ही पंजाब ने अपने पूल के लीग मैचों में प्रथम स्थान अर्जित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पंजाब की यह महिला क्रिकेट टीम 17 मार्च को आईकान क्रिकेट ग्राउंड गोहाटी (असम) में अपना नॉकआउट मैच खेलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 वोट वाली आप और कांग्रेस के उम्मीदवार हार गए, 16 वोट वाली बीजेपी उम्मीदवार जीत गए : न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी है, बल्कि देशद्रोह है’- बोले राघव चड्ढा

चंडीगढ़ : हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज थी, बल्कि देशद्रोह है। राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी...
article-image
पंजाब

22 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 22 बोतल अवैध शराब के गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि सुमंदडा चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह पुलिस कर्मियों...
article-image
पंजाब

खानपुर से साधोवाल वाया बीरमपुर लिंक सड़क प्रीमिक्स की प्रतीक्षा में, लोगों को हो रही भारी परेशानी

गढ़शंकर, 14 जून : खानपुर से साधोवाल वाया बीरमपुर जाने वाली लिंक सड़क पिछले कई महीनों से बदहाल स्थिति में होने के कारण क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।...
article-image
पंजाब

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : कहा…एन.आर.आई. पंजाबियों के मुद्दे ऑनलाइन तरीके से हल करने वाला पहला राज्य बना पंजाब

पंजाब सरकार शहीदों द्वारा संजोए सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध,  श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों...
Translate »
error: Content is protected !!